Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जोधपुर के कांग्रेसी पार्षदों की जैसलमेर में बाड़ेबंदी - Sabguru News
होम Rajasthan Jodhpur जोधपुर के कांग्रेसी पार्षदों की जैसलमेर में बाड़ेबंदी

जोधपुर के कांग्रेसी पार्षदों की जैसलमेर में बाड़ेबंदी

0
जोधपुर के कांग्रेसी पार्षदों की जैसलमेर में बाड़ेबंदी

जैसलमेर। राजस्थान में हुए नगर निगम चुनाव में जोधपुर दक्षिण नगर निगम में कांग्रेस के विजयी 29 पार्षदों को जैसलमेर में बाड़ेबंदी में रखा जा रहा है।

जोधपुर दक्षिण नगर निगम में कांग्रेस के विजयी 29 पार्षदों एवं उनके कुछ रिश्तेदारों को लेकर कांग्रेस के पूर्व सांसद बद्री जाखड़ शुक्रवार देर रात अपने होटल महादेव पैलेस पहुंचे। उनके साथ दो निर्दलीय पार्षद भी हैं। इन्हें यहां पर 10 नवंबर तक रहना होगा।

हालांकि जोधपुर दक्षिण नगर निगम के कुल 80 वार्डों में भाजपा के 43 पार्षद जीते हैं और उन्हें स्पष्ट बहुमत हासिल हो गया है, जबकि कांग्रेस के 29 पार्षद जीते हैं। शेष आठ वार्डों में निर्दलीय जीते हैं।

उधर, जानकारों के अनुसार कांग्रेस सभी निर्दलीयों को अपने पाले में कर ले तब भी बोर्ड नहीं बना सकती। इसके बावजूद वह हाथ आजमाना चाहती है तो जाहिर है उसकी नजरेें भाजपा पार्षदों पर ही हैं। अगर कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो भाजपा का ही महापौर बनना तय है, लेकिन कांग्रेस ने अपने पार्षदों को बाड़ेबंदी में लाकर भाजपा खेमे में खलबली मचा दी है।

लिहाजा भाजपा बेहद सतर्क हो गई है और अपने पार्षदों पर गहरी नजर रखे हुए है। हालांकि वह मजबूत स्थिति में है क्योंकि निर्दलीयों में आधे तो उसी की विचारधारा के हैं। फिर भी भाजपा कोई मौका नहीं देना चाहती।

शुक्रवार को देर रात जैसलमेर पहुंचने के बाद कांग्रेस के पार्षदों ने आराम किया और शाम को भारत पाकिस्तान सीमा पर स्थित तनोट माता मन्दिर गए जहां उन्होंने पूजा अर्चना करके कांग्रेस के बोर्ड मांगने की कामना की।