Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
वानती श्रीनिवासन बनीं भाजपा महिला मोर्चा की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष - Sabguru News
होम Delhi वानती श्रीनिवासन बनीं भाजपा महिला मोर्चा की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष

वानती श्रीनिवासन बनीं भाजपा महिला मोर्चा की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष

0
वानती श्रीनिवासन बनीं भाजपा महिला मोर्चा की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने वानती श्रीनिवासन को पार्टी के महिला मोर्चे का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है जबकि अमिताभ चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल में प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है।

पार्टी मुख्यालय के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां बताया कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने तमिलनाडु की श्रीनिवासन को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें विजया राहटकर की जगह नियुक्त किया है। राहटकर को हाल में नड्डा की नई टीम में राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।

सिंह ने यह भी बताया कि नड्डा ने अमिताभ चक्रवर्ती को भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई का नया प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। अमिताभ चक्रवर्ती इससे पहले पश्चिम बंगाल प्रदेश इकाई में ही सह संगठन मंत्री के पद पर रहे हैं। वह सुब्रत चक्रवर्ती की जगह लेंगे। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।