Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
माली में फ्रांस की बड़ी कारवाई, अल-कायदा के 50 आतंकवादी ढेर - Sabguru News
होम World Europe/America माली में फ्रांस की बड़ी कारवाई, अल-कायदा के 50 आतंकवादी ढेर

माली में फ्रांस की बड़ी कारवाई, अल-कायदा के 50 आतंकवादी ढेर

0
माली में फ्रांस की बड़ी कारवाई, अल-कायदा के 50 आतंकवादी ढेर

पेरिस। फ्रांस ने माली में मंगलवार को आतंकवादी संगठन अल- कायदा पर बड़ी कारवाई करते हुए उनके ठिकानों पर हवाई हमले किए जिसमें 50 से अधिक आतंकवादी ढेर हो गए।

फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ली ने बताया कि फ्रांस के बरखाने विशेष बलों ने एक अभियान में 50 आतंकवादी मार गिराए। पर्ली ने ट्वीट कर कहा कि तीस अक्टूबर को बरखाने सुरक्षा बलों ने एक अभियान चलाया जिसमें 50 से अधिक आतंकवादी ढेर हो गए तथा इस हमले के दौरान उनके उपकरण और हथियारों को जब्त कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि आतंकवादी संगठन को यह एक तगड़ा झटका है। गौरतलब है कि इससे पहले फ्रांस ने वर्ष 2014 में साहेल क्षेत्र में आतंकवादियों से लड़ने के लिए ऑपरेशन बरखाने चलाया था। इस अभियान को 2017 में जी5 सहेल की स्थापना द्वारा दोबारा शुरु किया गया। जी5 में अफ्रीकी संघ द्वारा समर्थित, 5000-मजबूत समूह बुर्किना फासो, चाड, माली, मॉरिटानिया और नाइजर शामिल हैं।