Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कुलगाम में लड़की का अपहरण कर गैंगरेप, दो आरोपी अरेस्ट - Sabguru News
होम Breaking कुलगाम में लड़की का अपहरण कर गैंगरेप, दो आरोपी अरेस्ट

कुलगाम में लड़की का अपहरण कर गैंगरेप, दो आरोपी अरेस्ट

0
कुलगाम में लड़की का अपहरण कर गैंगरेप, दो आरोपी अरेस्ट

श्रीनगर। जम्मू- कश्मीर पुलिस ने कुलगाम में एक लड़की (21) का अपहरण करने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इस बीच पीड़िता की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

कुलगाम में मंगलवार को स्थानीय लोगों के भारी विरोध के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीडि़ता एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए कुलगाम के अखाल इलाके में गई हुई थी, जहां दो युवाओं ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपियों की पहचान आदिल डार और वासिम डार के रूप में हुई है। जो पीड़िता को एक बाग में ले गए और जहां उन्होंने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया तथा लड़की पर हमला भी किया गया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता को स्थानीय लोगों ने बेहोशी की हालत में पाया। उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे श्रीनगर में एक अस्पताल भेज दिया गया।

अधिकारी ने कहा आरोपियों के खिलाफ देवसर पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत के समक्ष पेश किया गया। उन्होंने आम लोगों से अफवाह नहीं फैलाने का अनुरोध करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ जल्दी ही आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।