Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
झांसी : छेड़छाड़ से परेशान नाबालिग ने की सुसाइड - Sabguru News
होम India City News झांसी : छेड़छाड़ से परेशान नाबालिग ने की सुसाइड

झांसी : छेड़छाड़ से परेशान नाबालिग ने की सुसाइड

0
झांसी : छेड़छाड़ से परेशान नाबालिग ने की सुसाइड

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के एरच थानाक्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने छेड़छाड़ से परेशान होकर शनिवार को आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि थाना एरच क्षेत्र में एक पडोसी लड़के की छेड़खानी से परेशान होकर आज एक नाबालिग ने आत्महत्या कर ली। मृतका ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें उसने पूरी घटना का जिक्र किया है और पडोसी आकाश पर उसे काफी समय से परेशान करने की बात कही है साथ ही परिजनों से आकाश से बदला लेने की बात भी लिखी है। परिजनों ने सुसाइड नोट पुलिस को मुहैया कराया।

पूरे घटनाक्रम पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार पी ने बताया कि सुसाइड नोट के अनुसार लड़की, आकाश नामक लड़के की छेडखानी से परेशान थी और बदनामी के डर से उसने कभी थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।

आकाश घटना के बाद से फरार है और उसकी धडपकड के लिए तीन अलग अलग टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि जल्द ही आकाश गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।