Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
गया में 4 सीटें राजद ने जीती, जीतनराम समेत हम के दो प्रत्याशी विजयी - Sabguru News
होम Bihar गया में 4 सीटें राजद ने जीती, जीतनराम समेत हम के दो प्रत्याशी विजयी

गया में 4 सीटें राजद ने जीती, जीतनराम समेत हम के दो प्रत्याशी विजयी

0
गया में 4 सीटें राजद ने जीती, जीतनराम समेत हम के दो प्रत्याशी विजयी

गया। बिहार में गया जिले की दस विधानसभा सीट में से चार पर जहां राष्ट्रीय जनता दल ने जीत का परचम लहराया है वहीं हिंदुस्तानी आवामा मोर्चा (हम) के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी समेत दो उम्मीदवार विजयी हुए हैं।

जिले की इमामगंज विधानसभा सीट पर हम के प्रत्याशी जीतन राम मांझी ने राजद के उम्मीदवार एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी को 16177 मतों के अंतर से पराजित किया है। मांझी को जहां 78509 मत प्राप्त हुए वहीं चौधरी 62332 वोट ही हासिल कर पाए।

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की कुमारी शोभा सिन्हा 14150 मत पाकर तीसरे स्थान पर रही। इस सीट पर मांझी का कब्जा बरकरार रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में हम के मांझी ने 29408 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।

बाराचट्टी से हम के टिकट पर उतरीं मांझी की समधन ज्योति देवी ने राजद की समता देवी को 6737 मतों के अंतर से शिकस्त दी है। हम प्रत्याशी ने जहां 72249 वोट बंटोरे वहीं राजद की उम्मीदवार 65512 मत ही ला पाई। लोजपा की रेणुका देवी 11144 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रही। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर राजद की समता देवी 19126 मतों के अंतर से विजयी हुई थी।

वहीं शेरघाटी में राजद की मंजू अग्रवाल ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विनोद प्रसाद यादव को 16449 वोट से हराकर यह सीट जदयू से छीन ली है। अग्रवाल को 61419 जबकि यादव को 44970 वोट मिले। 24037 मत हासिल कर लोजपा के मुकेश कुमाार यादव तीसरे स्थान पर रहे।

बोधगया में राजद के कुमार सर्वजीत ने 80196 मत प्राप्त कर भारतीय जनता पार्टी के हरि मांझी (75921 वोट) को 4275 मतों के अंतर से परास्त कर दिया। पिछले चुनाव में राजद के कुमार सर्वजीत 30473 वोट से जीते थे।

राजद के सुरेंद्र प्रसाद यादव ने इस बार भी बेलागंज पर कब्जा बरकरार रखा है। उन्होंने जदयू के अभय कुमार सिन्हा को (55340) 23516 मतों से पराजित किया है। लोजपा के रामाश्रय शर्मा 11928 वोट पाकर तीसेर स्थान पर रहे। वर्ष 2015 के चुनाव में राजद के यादव ने 30341 मतों से जीत हासिल की थी।

इसी तरह अतरी में भी राजद के अजय यादव ने जदयू की उम्मीदवार एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य मनोरमा देवी को 7578 मतों से शिकस्त दी है। पिछले चुनाव में इस सीट पर राजद की कुंती देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 13817 मतों से हराया था।

वजीरंगज में भाजपा के बीरेंद्र सिंह कांग्रेस के शशि शेखर सिंह पर, गया नगर में भाजपा के डॉ. प्रेम कुमार कांग्रेस के अखौड़ी ओंकारनाथ पर, टेकारी में हम के अनिल कुमार कांग्रेस के सुमंत कुमार पर तथा गुरुआ में राजद के विनय कुमार भाजपा के राजीव नंदन पर बढ़त बनाए हुए हैं। इन सीटों पर वोट की अभी भी गिनती चल रही है।

यह भी पढेंं

मध्यप्रदेश उपचुनाव : 28 में से 19 पर भाजपा, 9 सीट पर कांग्रेस की जीत
गुजरात उपचुनाव परिणाम : सभी 8 सीटों पर भाजपा ने लहराया परचम
उत्तर प्रदेश चुनाव परिणाम : भाजपा और सपा ने पिछला प्रदर्शन दोहराया
कमलनाथ ने स्वीकार किया जनादेश, विपक्ष की भूमिका निभाएंगे
हसनपुर से जीते तेजप्रताप, लालू के समधी चंद्रिका राय चुनाव हारे

बिहार चुनाव : सुमित सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशियों की लाज रखी