Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ओछे हथकण्डे अपनाकर भी कांग्रेस का सभी 6 निगम जीतने का दावा हवा : पूनियां - Sabguru News
होम Headlines ओछे हथकण्डे अपनाकर भी कांग्रेस का सभी 6 निगम जीतने का दावा हवा : पूनियां

ओछे हथकण्डे अपनाकर भी कांग्रेस का सभी 6 निगम जीतने का दावा हवा : पूनियां

0
ओछे हथकण्डे अपनाकर भी कांग्रेस का सभी 6 निगम जीतने का दावा हवा : पूनियां

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने नगर निगम जयपुर ग्रेटर एवं जोधपुर दक्षिण के नवनिर्वाचित महापौरों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि परिसीमन से लेकर सत्ता की आड़ में ओछे हथकण्डे अपनाकर भी कांग्रेस के सभी छह निगम जीतने का दावा हवा हो गया।

पूनियां ने आज जारी बयान में कहा कि कांग्रेस जुगाड़ और जोड़-तोड़ की परम्परागत व्यवस्था से कुछ निगमों पर काबिज होने में कामयाब हो गई होगी, लेकिन जनता ने कुल मिलाकर कांग्रेस के खिलाफ जनादेश दिया है।

कांग्रेस सरकार की छाती पर राजधानी जयपुर के दोनों निगमों में 250 में से 141 वोट भाजपा को मिले हैं, यह कांग्रेस सरकार के पतन की शुरूआत है, जिसकी परिणिति पंचायतीराज चुनाव में हो जाएगी। मैं सत्ता के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के जज्बे का अभिनन्दन करता हूं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेशक खुशफहमी पाल ले, लेकिन जनता ने गहलोत सरकार के कामकाज को नकार दिया है और यह राज्य में कांग्रेस की नैतिक हार है। पूनिया ने ट्वीट कर जयपुर ग्रेटर से भाजपा की डाॅ. सोम्या गुर्जर और जोधपुर दक्षिण नगर निगम से वनिता सेठ के महापौर चुने जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।