Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बिहार चुनाव : कांटे की टक्कर में NDA ने छुआ 122 का जादुई आंकड़ा - Sabguru News
होम Bihar बिहार चुनाव : कांटे की टक्कर में NDA ने छुआ 122 का जादुई आंकड़ा

बिहार चुनाव : कांटे की टक्कर में NDA ने छुआ 122 का जादुई आंकड़ा

0
बिहार चुनाव : कांटे की टक्कर में NDA ने छुआ 122 का जादुई आंकड़ा

पटना। बिहार में सरकार बनाने के लिए जरूरी जादुई आंकड़ा 122 को नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने कांटे के मुकाबले के बाद पार कर लिया है।

राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 243 सदस्यीय विधान सभा के लिए अब तक घोषित 242 नतीजे में से भारतीय जनता पार्टी 73, उसकी सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 43, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) चार और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) 4 सीट पर जीत हासिल कर चुका है।

वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी प्रसाद यादव की अगुवाई वाले महागठबंधन में शामिल राजद 75 सीट, कांग्रेस 9, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी- लेनिनवादी (भाकपा-माले) 12, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी  और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) दो-दो सीट जीत चुकी है।

इस बार ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने 5 सीट पर जीत हासिल की है। इसी तरह बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी एक और लोक जनशक्ति पार्टी ने भी एक तथा एक सीट पर निर्दलीय ने जीत हासिल की है।

बिहार में किस दल को कितनी सीटें

कुल सीटें……………………243
परिणाम घोषित……………..242
दल………………….जीत……..बढ़त
भारतीय जनता पार्टी ……..73………01
जनता दल यूनाईटेड……….43………00
राष्ट्रीय जनता दल………..75………00
कांग्रेस………………..9 ………00
लोक जनशक्ति पार्टी……….01 ……. 00
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा……..04………00
विकासशील इंसान पार्टी……..04……….00
बहुजन समाज पार्टी ……….01……….00
भाकपा-माले…………….12 ………00
भाकपा ………………..02 ……..00
माकपा…………………02 ———00
निर्दलीय……………………..01………….00
एआईएमआईएम …………05………….00

यह भी पढेंं

मध्यप्रदेश उपचुनाव : 28 में से 19 पर भाजपा, 9 सीट पर कांग्रेस की जीत
गुजरात उपचुनाव परिणाम : सभी 8 सीटों पर भाजपा ने लहराया परचम
उत्तर प्रदेश चुनाव परिणाम : भाजपा और सपा ने पिछला प्रदर्शन दोहराया
कमलनाथ ने स्वीकार किया जनादेश, विपक्ष की भूमिका निभाएंगे
हसनपुर से जीते तेजप्रताप, लालू के समधी चंद्रिका राय चुनाव हारे

सुपौल जिले की सभी सीटों पर राजग का कब्जा

सुपौल जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के चार और भारतीय जनता पार्टी के एक उम्मीदवार ने कब्जा कर लिया है।

निर्मली विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के यदुवंश कुमार यादव को 43922 मतों से पराजित किया है। जदयू उम्मीदवार को 92439 मत प्राप्त हुए है जबकि राजद प्रत्याशी यदुवंश को 48517 मत मिले है।  अनिरूद्ध यादव ने इस विधानसभा क्षेत्र से पांचवीं बार जीत हासिल की है।

पिपरा विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी रामविलास कामत ने राजद उम्मीदवार विश्वमोहन कुमार को 19716 मतों के अंतर से पराजित कर दिया है। कामत को 82267 मत प्राप्त हुए जबकि  विश्वमोहन को 62551 मत मिले हैं। जदयू प्रत्याशी ने पहली बार चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की है।

छातापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के नीरज कुमार सिंह उर्फ बबलू ने राजद के बिपिन कुमार सिंह को 20858 वोट से पराजित कर दिया है।  सिंह को 93570 मत मिले जबकि  बिपिन को 72712 मत प्राप्त हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी इस विधानसभा क्षेत्र से पांचवीं बार चुनाव जीतने में सफल हुए हैं।

त्रिवेणीगंज विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी बीना भारती ने राजद के संतोष कुमार को 3402 मतों से पराजित किया है। भारती को 79262 मत मिले जबकि संतोष कुमार को 75860 मत मिले है। भारती को दूसरी बार यहां से सफलता मिली है।

हालांकि सुपौल विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती अभी पूरी नहीं हुई है लेकिन जदयू प्रत्याशी बिजेन्द्र प्रसाद यादव (राज्य के उत्पाद मद्दय निषेद,निबंधन एवं उर्जा मंत्री) अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मिन्नतुल्लाह पर 20494 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं। वैसी यादव का जीत लगभग तय मानी जा रही है। इस सीट पर उनकी यह आठवीं बार जीत होगी।