Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जैसलमेर दौरा रद्द - Sabguru News
होम Headlines कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जैसलमेर दौरा रद्द

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जैसलमेर दौरा रद्द

0
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जैसलमेर दौरा रद्द

जैसलमेर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का राजस्थान के जैसलमेर का बुधवार से शुरू होने वाला तीन दिवसीय दौरा रद्द हो गया हैं।

सूत्रों ने आज बताया कि राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के बच्चे सहित कुल पांच मेहमान बुधवार सुबह निजी दौरे पर निजी वायुयान से जैसलमेर आने वाले थे, यहां राहुल गांधी का थार, रेगिस्तान में ऑफ रूट बाइक राइडिंग एवं एडवेंचर एक्टिविटी का प्रोग्राम था।

सूत्रों के अनुसार राहुल के जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ में ठहरने की खास तौर पर व्यवस्था की गई थी, लेकिन उनकी रेत के धोरों में टेंटो में रुकने की इच्छा को देखते हुए जिले के घोटारू फोर्ट एवं बिदा गांव के पास डेजर्ट में खास तौर पर नए आधुनिक सिविस टेंट लगाए गए थे। दोनों स्थानों पर कई प्रकार के इंतजाम किए गए थे।

राहुल के दौरे की ये तैयारियां राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की देखरेख में चल रही थी। हरीश चौधरी मंगलवार को ही जैसलमेर पहुंच गए थे तथा उनके दौरे की तैयारियां उनकी ही देखरेख में की जा रही थीं।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी का बुधवार सुबह 8 बजे जैसलमेर आने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। रेगिस्तान में ऑफ रूट बाइक राइडिंग के लिए उनका प्रियंका की बेटी और उसकी सहेलियों के साथ आने का प्रोग्राम था।

प्रियंका की बेटी मिराया और उनकी दोस्त का ऑफ रूट बाइक राइडिंग के लिए जैसलमेर दौरा पहले तय हो गया था था। बाद में उन्हीं के साथ राहुल के आने का कार्यक्रम तय हुआ था। राहुल गांधी बाइक राइडिंग के शौकीन हैं। वह जर्मनी में 800 किलामीटर बाइक राइडिंग कर चुके हैं। जैसलमेर में वह खुद की बाइक के साथ आने वाले थे।

बुधवार तड़के उनके दौरे के रद्द होने की जानकारी जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं अन्य एजेंसियों सहित कांग्रेस के नेताओं को मिली, लेकिन दौरा केंसिल होने के पीछे कारणों के बारे में खुलासा नहीं हो पाया हैं, लेकिन बिहार चुनाव में महागठबंधन की पराजय को उनके दौरे के निरस्त होने से जोडकर देखा जा रहा है। उनके दौरे की आगामी की तारीखों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई हैं।