Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बीकानेर : ग्रेवल मुरूंड खान में युवक की जेसीबी से कुचल कर हत्या - Sabguru News
होम Rajasthan Bikaner बीकानेर : ग्रेवल मुरूंड खान में युवक की जेसीबी से कुचल कर हत्या

बीकानेर : ग्रेवल मुरूंड खान में युवक की जेसीबी से कुचल कर हत्या

0
बीकानेर : ग्रेवल मुरूंड खान में युवक की जेसीबी से कुचल कर हत्या

बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में बीती देर रात ग्रेवल मुरूंड की एक खान में जेसीबी से कुचलकर एक युवक की हत्या कर दी गई।

इस युवक का जेसीबी के टायर से सिर कुचल दिया गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गंगाशहर थाना क्षेत्र में उदरामसर-सूजासर मार्ग पर ग्रेवल मुरूंड की एक खान में कल रात 11:30 बजे हुई। इस घटना में मारे गए युवक की पहचान नितिन यादव (29) निवासी वार्ड नंबर 1 उदरामसर के रूप में हुई है।

मृतक के पिता लालसिंह द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर सोनू उर्फ अविनाश यादव पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। लालसिंह ने बताया कि उसे कल रात लगभग 11 बजे आरिफ ने बताया कि ग्रेवल मुरूंड खान में झगड़ा हो गया है। वह करीब 11:30 बजे खान में पहुंचा तो उसका पुत्र मृत पड़ा था। उसका सिर कुचला हुआ था।

पुलिस के अनुसार मृतक नितिन और आरोपी अविनाश में रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में कल रात दोनों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि सोनू यादव ने जेसीबी से नितिन को कुचल दिया। वह मौके पर से फरार हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी अविनाश यादव का पिता पुलिस विभाग में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर नियुक्त है। वह बीकानेर जिले के खाजूवाला थाना में पदस्थापित है। गंगाशहर थाना पुलिस ने कत्ल का मामला दर्ज करके आज पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। आरोपी की तलाश की जा रही है।