Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
उपमुख्यमंत्री की दावेदारी छोड़ने के बाद सुशील मोदी ने कहा कार्यकर्ता का पद कोई नहीं छीन सकता - Sabguru News
होम Bihar उपमुख्यमंत्री की दावेदारी छोड़ने के बाद सुशील मोदी ने कहा कार्यकर्ता का पद कोई नहीं छीन सकता

उपमुख्यमंत्री की दावेदारी छोड़ने के बाद सुशील मोदी ने कहा कार्यकर्ता का पद कोई नहीं छीन सकता

0
उपमुख्यमंत्री की दावेदारी छोड़ने के बाद सुशील मोदी ने कहा कार्यकर्ता का पद कोई नहीं छीन सकता

पटना। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में हर बार उप मुख्यमंत्री रहे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने इस बार दुखी मन से अपनी दावेदारी छोड़ने के बाद कहा कि कार्यकर्ता का पद उनसे कोई छीन नहीं सकता।

मोदी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर आज खुद जानकारी दी कि उनकी जगह कटिहार के विधायक तारकिशोर प्रसाद को भाजपा विधानमंडल दल का नया नेता चुना गया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि तारकिशोर जी को भाजपा विधानमंडल दल का नेता सर्वसम्मति से चुने जाने पर कोटिशः बधाई!

इसके बाद मोदी ने भावनात्मक ट्वीट में कहा कि भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया कि शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा। आगे भी जो ज़िम्मेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूंगा। कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।