Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
funny jokes nov month boyfriend and girlfriend aur boy and girl - Sabguru News
होम Humor बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड साथ में खाना खा रहे थे…

बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड साथ में खाना खा रहे थे…

0
बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड साथ में खाना खा रहे थे…
funny jokes mar month doctor and Bunty aur Husband and wife
funny jokes nov month boyfriend and girlfriend aur boy and girl
funny jokes nov month boyfriend and girlfriend aur boy and girl

पप्पू- पापा मुझे एक लड़की पसंद है, मैं उससे शादी करना चाहता हूं।

पापा- क्या वो भी तुझे पसंद करती है?

पप्पू- हां, वो भी मुझे पसंद करती है और शादी करना चाहती है।

पापा- जिस लड़की की पसंद ऐसी हो, मैं उसे अपनी बहू कभी नहीं बना सकता।

=================================

दुकानदार:- मुझे एक घंटे हो गए आपको कपड़े दिखाते हुए,

मुझे अफसोस है कि आपको कुछ पसंद नहीं करवा पाया।

महिला:- कोई बात नहीं, मैं तो वैसे भी सब्‍जी लेने निकली थी।

=================================

बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड साथ में खाना खा रहे थे…

बॉयफ्रेंड:- सुनो जरा…

गर्लफ्रेंड:- चुप रहो, खाते टाइम बात नहीं करते हैं।

बॉयफ्रेंड:- ठीक है।

गर्लफ्रेंड (खाने के बाद):- अब बोलो।

बॉयफ्रेंड:- तुम्‍हारी प्‍लेट में कॉकरोच था, अब और बनो मैडम।

=================================

पत्नी:- हम दोनों में से सुंदर कौन है?

पति:- मैं

पत्नी:- कैसे?

पति:- तुम ब्यूटी पार्लर क्यों जाती हो…

वो तो भगवान का शुक्र है कि पति अक्सर सुंदर ही होते हैं,

वरना दो-दो लोगों का ब्यूटी पार्लर जाना कितना भारी पड़ता

=================================

पति अपनी पत्नी से- मेरी शर्ट को उल्टी करके प्रेस करना।

पत्नी- ठीक है

कुछ देर बाद

पति- मेरी शर्ट को प्रेस कर दिया क्या?

पत्नी- नहीं अभी नहीं..

पति- क्यों?

पत्नी- अभी मुझे उल्टी ही नहीं आ रही तो उल्टी करके कैसे प्रेस करूं।

पति बेहोश

=================================

लड़कीः- मैं अपने पापा की परी हूं…

लड़काः- मैं भी अपने पापा का पारा हूं…

लड़कीः- पारा? ये क्या है?

लड़काः- मुझे देखते ही उनका पारा चढ़ जाता है…

=================================

डॉक्टर:- अब तो शराब नहीं पीते ना तुम?

पप्पू:- हां, अब बिल्कुल छोड़ दी है। कोई बहुत ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।

डॉक्टर:- बहुत अच्छे। और बताओ यह तुम्हारे साथ कौन है?

पप्पू:- जी, यह तो मैंने रिक्वेस्ट करने के लिए आदमी रखा है।

=================================

पप्पू:- आपका बेटा बहुत बोलता था, उसका क्या हाल है?

फेकूः- अब ज्यादा नहीं बोलता।

पप्पूः- यह चमत्कार कैसे हो गया?

फेकूः- मैंने उसकी शादी कर दी, लड़की जूडो कराटे की एक्सपर्ट है।

=================================