Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
funny jokes nov month Doctor and marij aur santa and banta - Sabguru News
होम Humor संता को एक बार मुगलों के सैनिकों ने बेअदबी के जुर्म में पकड़ लिया

संता को एक बार मुगलों के सैनिकों ने बेअदबी के जुर्म में पकड़ लिया

0
संता को एक बार मुगलों के सैनिकों ने बेअदबी के जुर्म में पकड़ लिया
funny jokes feb month boy and girl aur teacher and student
funny jokes nov month Doctor and marij aur santa and banta
funny jokes nov month Doctor and marij aur santa and banta

पति अपनी पत्नी से- मेरी शर्ट को उल्टी करके प्रेस करना।

पत्नी- ठीक है कुछ देर बाद

पति- मेरी शर्ट को प्रेस कर दिया क्या?

पत्नी- नहीं अभी नहीं..

पति- क्यों?

पत्नी- अभी मुझे उल्टी ही नहीं आ रही तो उल्टी करके कैसे प्रेस करूं।

पति बेहोश

=================================

पत्नी:- हम दोनों में से सुंदर कौन है?

पति:- मैं

पत्नी:- कैसे?

पति:- तुम ब्यूटी पार्लर क्यों जाती हो…

वो तो भगवान का शुक्र है कि पति अक्सर सुंदर ही होते हैं,

वरना दो-दो लोगों का ब्यूटी पार्लर जाना कितना भारी पड़ता

=================================

इंस्‍पेक्‍टर:- इतनी क्यों पी रखी थी?

शराबी:- मजबूरी थी भैया।

इंस्‍पेक्‍टर:- कैसी मजबूरी?

शराबी:- बोतल का ढक्कन खो गया था!

=================================

बंता:- तुझे सबसे ज्यादा इज्जत कौन देता है?

संता:- अलमारी में रखे कपड़ देते हैं।

बंता:- वह कैसे?

संता:- जब भी खोलता हूं तो 2-3 कपड़े आकर कदमों में गिर जाते हैं

=================================

टीचर:- अगर कोई छोटा ग्रह पृथ्वी से टकरा जाए तो क्या होगा ?

स्टूडेंट:- टन, टन की आवाज आएगी,

टीचर:- क्यों..?

स्टूडेंट:- क्योंकि सनी लियोनि ने गाया है न कि ये दुनिया पित्तल दी…

=================================

एक नए टीचर ने क्लास में पूछा भारत के एक महान वैज्ञानिक का नाम बताओ ..?

स्टूडेंट:- सर, आलिया भट्ट..

टीचर:- छड़ी लेकर .. यही सीखे हो ?

दूसरा:- ये तोतला है सर.. आर्यभट्ट बोल रहा है

=================================

संता को एक बार मुगलों के सैनिकों ने बेअदबी के जुर्म में पकड़ लिया और उसे अपने बादशाह के पास ले गए..

बादशाह:- इसने अपराध किया है तो इसे बंदी बना दिया जाए..

संता:- नहीं, नहीं जहां पनाह.. रहम फरमाइए, मुझे बंदा ही रहने दिया जाए.

=================================

पागलखाने में एक डॉक्टर मरीजों से घूम-घूम कर मिल रहा था।

एक मरीज के पास वह पहुंचा तो वह मरीज बोला, डॉक्टर साहब, आप पिछले डॉक्टर से ज्यादा अच्छे हैं।

डॉक्टर मरीज की बात सुनकर खुश हुआ। उसने पूछा, ऐसा क्यों?

मरीज:- क्योंकि आप हम लोगों जैसे ही लगते हैं। मरीज उत्साह से बोला।

=================================

वाइफ:- मैं अपने पुराने कपड़े डोनेट कर दूं क्या ?

हसबैंड:- नहीं फेंक दे, क्या डोनेट करना..

वाइफ:- नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब और भूखी प्यासी औरते हैं, किसी के काम आ जाएंगे..

हसबैंड:- तेरे साइज के कपड़े जिसे आ जाएंगे वह क्या भूखी प्यासी होगी

=================================