Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कर्नाटक में निवार तूफान को लेकर रेड अलर्ट - Sabguru News
होम Karnataka Bengaluru कर्नाटक में निवार तूफान को लेकर रेड अलर्ट

कर्नाटक में निवार तूफान को लेकर रेड अलर्ट

0
कर्नाटक में निवार तूफान को लेकर रेड अलर्ट
Red alert on preventive storm in Karnataka
Red alert on preventive storm in Karnataka
Red alert on preventive storm in Karnataka

मैसुरु। चक्रवाती तूफान निवार के बुधवार को तमिलनाडु और पुड्डुचेरी से गुजरने के मद्देनजर कर्नाटक में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने आज यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि संबंधित अधिकारियों को किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है।

एक सवाल के जवाब में येदियुरप्पा ने कहा, क्या हम इस तूफान को रोक सकते हैं? हम अधिकतम नुकसान से बचने के लिए जो भी एहतियाती उपाय कर सकते हैं वह कर रहे है। अधिकारियों को तटीय कर्नाटक में रेड अलर्ट घोषित करने के लिए कहा गया है

उन्होंने यह भी कहा, हम 25 राज्य बोर्डों और निगमों के लिए अधिक अध्यक्षों की नियुक्ति करने की योजना बना रहे हैं, इस बाबत शाम तक आदेश जारी किया जाएगा और सभी योग्य उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा। मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में उन्होंने कहा कि दो से तीन दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

इस बीच येदियुरप्पा ने बी एस परमशिवैया को नवगठित कर्नाटक वीरशैव-लिंगायत विकास निगम का अध्यक्ष भी नियुक्त किया। राज्य में राजनीतिक रूप से प्रभावशाली समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए निगम का गठन किया गया है। इसके अलावा सरकार पहले ही निगम के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित कर चुकी हैं।