Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
funny jokes nov month santa and banta aur teacher and kalu - Sabguru News
होम Humor संता पहले दिन कॉलेज पहुंचा तो मारे खुशी के उछलने लगा…

संता पहले दिन कॉलेज पहुंचा तो मारे खुशी के उछलने लगा…

0
संता पहले दिन कॉलेज पहुंचा तो मारे खुशी के उछलने लगा…
funny jokes apr month teacher and student aur Bunty and girl
funny jokes nov month santa and banta aur teacher and kalu
funny jokes nov month santa and banta aur teacher and kalu

टीचरः- कौन-सी चार चीजें खत्म होने पर बहुत तकलीफ देती हैं?

राजूः- दोस्ती, पैसा, प्यार और रविवार
आखिर वाला तो रुला देता है सर..

=================================

संता पहले दिन कॉलेज पहुंचा तो मारे खुशी के उछलने लगा…

बंता:- अरे पप्पू इतना क्यों खुश हो रहे हो..?

संता:- आज पहली बार किसी लड़की ने मुझसे बात की..

बंता:- अरे वाह! क्या कहा उसने…

संता:- मैं मेट्रो में बैठा था, वो बोली उठो यह लेडीज सीट है…

=================================

लड़का:- क्या तुम मुझे प्यार करती हो..?

लड़की:- हां, मेरी जान..

लड़का:- लेकिन तुम्हें तो मेरी परवाह ही नहीं रहती…

लड़की:- .. प्यार करने वाले किसी की परवाह नहीं करते….

=================================

पति विस्की का एक गिलास बनाता है और पत्नी से कहता है- लो पीओ इसे…

पत्नी विस्की का एक घूंट पीती है और कहती है- छी छी… कितनी कड़वी है..

पति- और तू सोचती है कि मैं मज़े करता हूं…जहर के घूंट पीता हूं … जहर के…

=================================

मालिक:- ले डब्बू, दो रुपए का दूध लेकर आ…

डब्बू:- जी मालिक ले आया दूध…

मालिक:- इसमें मक्खी डालकर क्यों लाया है…?

डब्बू:- दो रुपए के दूध में मक्खी डालकर न लाऊं तो क्या हाथी डालकर लाऊं क्या….

=================================

गप्पू ने नौकरी का पहले दिन कम्प्यूटर में काम करते-करते गुजारा। शाम को बॉस से मुलाकात हुई तो..

बॉस:- गप्पू आज आपने 9 घंटे में क्या काम किया…?

गप्पू:- की बोर्ड पर एबीसीडी उल्टी-सीधी लगी थीं तो उन्हें सही क्रम में लगा दिया…

=================================

टीचर:- इस वाक्य में खाली स्थान भरो…

900 चूहे खाकर बिल्ली………………………… चली।

स्टूडेंट:- 900 चूहे खाकर बिल्ली धीरे-धीरे चली…

टीचर:- नालायक ! तुम्हारा ध्यान पढ़ाई में नहीं है.. निकल जाओ मेरी क्लास से

स्टूडेंट:- सर आप नाराज न हों इसलिए ऐसा बोल दिया, नहीं तो 900 चूहे खाने के बाद बिल्ली क्या बिल्ली की बाप भी नहीं चल पाएगा..

=================================

पति:- जज साहब मुझे अपनी पत्नी से तलाक चाहिए.. वो बर्तन फेंककर मारती है..

जज:- अभी मार रही है या पहले से ही…

पति:- पहले से ही..

जज:- तो इतने साल के बाद तलाक मांगने क्यों आए हो..?

पति:- क्योंकि अब उसका निशाना पक्का हो गया है..

=================================