Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण शुल्क वसूलने की निविदा पर रोक की मांग - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण शुल्क वसूलने की निविदा पर रोक की मांग

अजमेर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण शुल्क वसूलने की निविदा पर रोक की मांग

0
अजमेर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण शुल्क वसूलने की निविदा पर रोक की मांग

अजमेर। कांग्रेस सेवादल अजमेर के पूर्व जिलाध्यक्ष व निवर्तमान पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल ने नगर निगम अजमेर द्वारा आगामी दिनों में घर घर से कचरा संग्रहण शुल्क वसूलने के लिए की जा रही कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में गुरुवार को कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा।

अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के नाम भेजे ज्ञापन में बताया है कि नगर निगम अजमेर द्वारा लगभग 4 साल से शहर में ऑटो टीपर के माध्यम से घर घर से कचरा संग्रहण किया जा रहा है।

नगर निगम अजमेर द्वारा अब प्रत्येक घर से यूजर चार्ज के नाम से कचरा संग्रहण शुल्क वसूलने के लिए ठेका दिया जा रहा है तथा उसकी निविदा आगामी 1 दिसम्बर को आमंत्रित की गई है।

उन्होंने कहा कि आम नागरिक आर्थिक मंदी, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व वैश्विक महामारी कोरोना कोविड19 से वैसे ही पीड़ित है तथा शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखना नगर निगम का दायित्व है एवं डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य संतोषजनक भी नहीं है।

ऐसे में नगर निगम अजमेर द्वारा यूजर चार्ज के नाम से घर घर से कचरा संग्रहण शुल्क वसूलने के लिए दिए जाने वाले ठेके की कार्यवाही को जनहित में अविलम्ब रोकने के आदेश प्रदान कर आम नागरिकों को राहत प्रदान करें।

कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने वालों में शैलेन्द्र अग्रवाल के साथ अशोक सुकरिया, पीयूष सुराणा व शमसुद्दीन आदि कांग्रेसजन शामिल थे।