Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राम विलास पासवान की सीट पर सुशील मोदी राज्यसभा उम्मीदवार - Sabguru News
होम Bihar राम विलास पासवान की सीट पर सुशील मोदी राज्यसभा उम्मीदवार

राम विलास पासवान की सीट पर सुशील मोदी राज्यसभा उम्मीदवार

0
राम विलास पासवान की सीट पर सुशील मोदी राज्यसभा उम्मीदवार

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी भाजपा ने बिहार में राम विलास पासवान के निधन से रिक्त राज्य सभा की सीट पर पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को उम्मीदवार घोषित किया है।

पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने शु​क्रवार रात यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने सुशील कुमार मोदी को राज्य सभा की रिक्त सीट के उप चुनाव में उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।

हाल ही में संपन्न बिहार के विधान सभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन राजग के विजयी होने के बाद नई सरकार में भाजपा ने नेतृत्व बदलते हुए 15 साल से उप मुख्यमंत्री रहे मोदी को नहीं भेजकर उन्हें केन्द्र में बुलाने का निर्णय लिया। माना जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में आगामी विस्तार में सुशील मोदी को जगह मिलेगी।