Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
शिक्षक भर्ती-2018 में शेष रहे पदों पर प्रतीक्षा सूची जारी करने पर पूनियां ने जताया आभार - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur शिक्षक भर्ती-2018 में शेष रहे पदों पर प्रतीक्षा सूची जारी करने पर पूनियां ने जताया आभार

शिक्षक भर्ती-2018 में शेष रहे पदों पर प्रतीक्षा सूची जारी करने पर पूनियां ने जताया आभार

0
शिक्षक भर्ती-2018 में शेष रहे पदों पर प्रतीक्षा सूची जारी करने पर पूनियां ने जताया आभार

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने राज्य सरकार द्वारा शिक्षक भर्ती-2018 में लेवल प्रथम एवं द्वितीय में शेष रहे पदों पर प्रतीक्षा सूची जारी करने के सम्बन्ध में निर्देश जारी करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा का आभार जताया है।

डाॅ. पूनियां ने शिक्षक भर्ती-2018 में लेवल प्रथम एवं द्वितीय में शेष रहे पदों पर प्रतीक्षा सूची जारी करने के सम्बन्ध में 13 नवम्बर को शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा था।

उल्लेखनीय है कि डाॅ. पूनियां ने पत्र में गहलोत एवं डोटासरा द्वारा गत तीन सितंबर को किये गये ट्वीट (प्रति संलग्न) की ओर ध्यानाकर्षित करते-करते हुए कहा कि जिसमें आपने जानकारी दी थी कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को राहत देते हुए शिक्षक भर्ती 2018 लेवल प्रथम व द्वितीय में शेष रहे पदों पर प्रतीक्षा सूची जारी करने के माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय के विरूद्ध सुप्रीम कोर्ट में अपील नहीं की जाकर प्रतीक्षा सूची शीघ्र जारी की जाएगी।