Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
देश में कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी, सक्रिय मामलों में गिरावट - Sabguru News
होम Breaking देश में कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी, सक्रिय मामलों में गिरावट

देश में कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी, सक्रिय मामलों में गिरावट

0
देश में कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी, सक्रिय मामलों में गिरावट
coronavirus update India recorded 38772 fresh covid-19 positive cases in 24 hours
coronavirus update India recorded 38772 fresh covid-19 positive cases in 24 hours
coronavirus update India recorded 38772 fresh covid-19 positive cases in 24 hours

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस को शिकस्त देने वालों की संख्या लगातार बढ़ते हुए 88 लाख से अधिक हो गयी है और सक्रिय मामले कम होकर पौने पांच फीसदी से नीचे आ गयी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 38,772 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा 94.31 लाख हो गया। इस दौरान 45,333 मरीज स्वस्थ हुए और इसी के साथ काेरोनामुक्त होने वालों की तादाद 88.47 लाख हो गयी। सक्रिय मामलों में 7004 की गिरावट के साथ यह संख्या 4.46 लाख पर आ गयी। इसी अवधि में 443 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,37,139 हो गया है।

देश में रिकवरी दर बढ़कर अब 93.81 प्रतिशत और सक्रिय मामलों की दर कम होकर 4.74 तथा मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत हो गये हैं। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में सक्रिय मामले सबसे ज्यादा 1097 रहे हालांकि मृतकों की संख्या यहीं सबसे अधिक 85 रही जबकि दिल्ली में सर्वाधिक 6325 मरीज स्वस्थ हुए।

कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामले बढ़कर अब 92,062 हो गये हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 47,071 हो गया है, वहीं अभी तक 16.80 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। केरल में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 5.32 लाख से अधिक हो गयी , हालांकि सक्रिय मामले 245 कम होकर 64,719 हो गये हैं जबकि 2223 लोगों की मौत हो चुकी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 1487 कम होकर अब 35,091 हो गयी है। वहीं अब तक 9066 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 5.22 लाख से ज्यादा मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं।

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 254 कम होकर 24,522 हो गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 11,765 पर पहुंच गया है तथा अब तक करीब 8.47 लाख लोग स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान सक्रिय मरीजों की संख्या में 3174 की कमी होने से यह 8397 हो गई। राज्य में अब तक कोरोना से 6988 लोगों की मौत हुई है और 8.52 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामले 688 कम होकर 24,575 हो गये है तथा इस महामारी से 7742 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक करीब 51 लाख मरीज स्वस्थ हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 11,052 हो गयी है तथा अभी तक 11,703 लोगाें की मौत हुई है। राज्य में अब तक 7.57 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

ओडिशा में सक्रिय मामले घटकर 5317 हो गये हैं और 1734 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 3.11 लाख से अधिक हो गयी है। तेलंगाना में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 10,022 रह गए हैं और 1458 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.58 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामलों में 132 की कमी आने के बाद संख्या घटकर 24,405 हो गयी है और 8376 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 4.53 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। पंजाब में सक्रिय मामले बढ़कर 7888 हो गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.38 लाख से अधिक हो गई है जबकि अब तक 4780 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 14,974 हो गयी है तथा अब तक 1.86 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3250 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 14,889 हो गए हैं तथा 3969 लोगों की मौत हुई है और 1.89 लाख लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 5404 हो गये हैं। राज्य में कोरोना से 1259 लोगों की मौत हुई है जबकि 2.27 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक छत्तीसगढ़ में 2840, हरियाणा में 2401, राजस्थान में 2292, जम्मू-कश्मीर में 1685, उत्तराखंड में 1222, असम में 981, झारखंड में 963, गोवा में 687, पुड्डुचेरी में 609, त्रिपुरा में 370, हिमाचल प्रदेश में 635, चंडीगढ़ में 276, मणिपुर में 273, लद्दाख में 116, मेघालय में 111, सिक्किम में 108, नागालैंड में 64, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 61, अरुणाचल प्रदेश में 54 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।