Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
रिलायंस जियो का गेमिंग स्टार्टअप क्रिकी में निवेश - Sabguru News
होम Business रिलायंस जियो का गेमिंग स्टार्टअप क्रिकी में निवेश

रिलायंस जियो का गेमिंग स्टार्टअप क्रिकी में निवेश

0
रिलायंस जियो का गेमिंग स्टार्टअप क्रिकी में निवेश
Reliance Jio invests in gaming startup Crikey
Reliance Jio invests in gaming startup Crikey
Reliance Jio invests in gaming startup Crikey

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने सैन फ्रांसिस्को की मोबाइल गेमिंग कंपनी क्रिकी में निवेश किया है।
रिलायंस जियो ने हालांकि निवेश की कुल रकम का खुलासा नहीं किया है। क्रिकी ने अब तक कुल मिलाकर 2.20 अरब डॉलर का निवेश जुटाया है।

भारत में क्रिकी ने रिलायंस जियो के साथ मिलकर संवर्धित रियलिटी आधारित यात्रा नाम का एक मोबाइल गेम लॉन्च किया है। रिलायंस जियो के ग्राहकों को इस नए गेम के 3डी अवतार के साथ खेलने की विशेष सुविधा मिलेगी। सभी मोबाइल उपभोक्ता इस गेम को खेल सकेंगे। गेम को गूगल प्ले स्टोर और आईओएस स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।

देश में गेमिंग उद्योग तेजी से बढ़ रहा है। अगले वर्ष तक देश में गेमिंग इंडस्ट्री के करीब 100 अरब रुपये का आंकड़ा छू लेने का अनुमान है जो 2022 तक 143 अरब रुपये तक पहुंच सकता है। रिलायंस जियो गेमिंग मार्केट में अपने कदम मजबूती से जमाना चाहती है और क्रिकी में निवेश को इसी कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

रिलायंस जियो के निदेशक आकाश अंबानी ने एक बयान में कहा, क्रिकी, भारतीयों की एक पूरी पीढ़ी को ऑगमेंटेड रियलिटी अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। हमारा विज़न दुनिया भर के सर्वोत्तम अनुभवों को भारत लाना है। यात्रा गेम इस दिशा में एक कदम है। ऑगमेंटेड रियलिटी गेमिंग, इस्तेमाल करने वालों को अपनी ही तरह की एक नई दुनिया में ले जाता है। हम जियो और अन्य उपयोगकर्ताओं को आमंत्रित करते हैं कि वे यात्रा गेम के माध्यम से ऑगमेंटेड रियलिटी का अनुभव करें।

गेम लॉन्च के मौके पर क्रिकी के संस्थापक जाह्नवी और केतकी श्रीराम ने कहा, क्रिकी में काल्पनिकता और वास्तविकता को एक साथ लाना ही हमारा विज़न है। ऑगमेंटेड रियलिटी के माध्यम से हम काल्पनिक दुनिया को सीधे आपके घर तक पहुंचाएंगे और वो भी आपके मोबाइल फोन के जरिए।