Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Cm Gehlote and Makan inaugurate Sheoganj congress office online - Sabguru News
होम Latest news CM गहलोत 5 को करेंगे शिवगंज में कांग्रेस कार्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन

CM गहलोत 5 को करेंगे शिवगंज में कांग्रेस कार्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन

0
CM गहलोत 5 को करेंगे शिवगंज में कांग्रेस कार्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन
शिवगंज में कांग्रेस कार्यालय।
शिवगंज में कांग्रेस कार्यालय।
शिवगंज में कांग्रेस कार्यालय।

शिवगंज। सिरोही जिले के शिवगंज में नवनिर्मित कांग्रेस कार्यालय का 5 दिसम्बर को ऑन लाइन उद्घाटन होगा।

शिवगंज नगरपालिका अध्यक्ष वजिंगराम घांची ने बताया कि 5 दिसम्बर को सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नव निर्मित कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। घांची ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी अजय माकन होंगे।

अति विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिरोही विधायक संयम लोढ़ा करेंगे। घांची ने कांग्रेस जनों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।

घांची ने बताया कि सुभाष नगर शिवगंज में 26 लाख की लागत से बनाए गए नव निर्मित कांग्रेस कार्यालय में 3 कमरे बनाये गए जिसमें एक बड़ा कमरा ऑफीस के लिए उपयोग होगा वही एक बड़ा हॉल बनाया गया है। कार्यालय में चारों तरफ बाउंड्री वाल बनाकर खुला मैदान रखा गया है।