Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अशोक गहलोत ने शिवगंज नगर कांग्रेस कार्यालय का किया उदघाटन - Sabguru News
होम Latest news अशोक गहलोत ने शिवगंज नगर कांग्रेस कार्यालय का किया उदघाटन

अशोक गहलोत ने शिवगंज नगर कांग्रेस कार्यालय का किया उदघाटन

0
अशोक गहलोत ने शिवगंज नगर कांग्रेस कार्यालय का किया उदघाटन

जयपुर/सिरोही। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज सिरोही जिले के शिवगंज में नगर कांग्रेस कार्यालय का आज ऑनलाइन उद्घाटन किया।

इस अवसर पर गहलोत ने कहा कि उन्हें खुशी है कि आज शिवगंज ब्लॉक (सिरोही) की तरफ से नगर कांग्रेस के कार्यालय का उदघाटन करने का उन्हें सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि विधायक संयम लोढ़ा ने इस समय सभी को बुलाकर जो सन्देश दिया है, हम चाहेंगे वह सन्देश राजस्थान के कोने-कोने में जाए और राजस्थान में अधिक से अधिक जगह कांग्रेस के भवन बनें।

इस अवसर पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव एवं राजस्थान में पार्टी प्रभारी अजय माकन ने भी भाग लिया और कहा कि इसी तरह पूरे प्रदेश में कांग्रेस के कार्यालय बनने चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए पहला और आखिरी पड़ाव कांग्रेस का कार्यालय होना चाहिए।

इस मौके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल, सांसद नीरज डांगी, सिरोही विधायक संयम लोढ़ा, शिवगंज नगरपालिका अध्यक्ष वजिंगराम घांची तथा कांग्रेस के अन्य कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस कार्यक्रम से जुड़े।