Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बुलंदशहर में युवती से रेप का आरोपी असलम अंसारी अरेस्ट - Sabguru News
होम UP Bulandshahr बुलंदशहर में युवती से रेप का आरोपी असलम अंसारी अरेस्ट

बुलंदशहर में युवती से रेप का आरोपी असलम अंसारी अरेस्ट

0
बुलंदशहर में युवती से रेप का आरोपी असलम अंसारी अरेस्ट

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के छतारी इलाके में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने असलम अंसारी नामक युवक को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने आज कहा कि पीड़िता ने एक युवक असलम को नामजद करते हुए अपने साथ दुष्कर्म की तहरीर थाने में दी थी जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नामजद अभियुक्त असलम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।

सिंह ने कहा कि पीड़िता की मां लोगों को कर्ज दिलाने का काम करती है, उसने अभियुक्त असलम के पिता को भी दिवाली के समय कर्ज दिलाया था। कर्ज दिलाने के एवज में मां कमीशन के रूप में दो हजार रूपए मांग रही थी।

अभियुक्त का कहना है कि पीड़िता की मां ने शनिवार को उसे अपने घर बुलाया जहां कमीशन को लेकर कहासुनी भी हुई। इसी को लेकर उसके विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराकर उसे कलम बंद बयान के लिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।