Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मिग-29 के पायलट कमांड निशांत सिंह का शव मिला - Sabguru News
होम Delhi मिग-29 के पायलट कमांड निशांत सिंह का शव मिला

मिग-29 के पायलट कमांड निशांत सिंह का शव मिला

0
मिग-29 के पायलट कमांड निशांत सिंह का शव मिला

नई दिल्ली। नौसेना ने सोमवार को कहा कि मिग-29 (के) के पायलट निशांत सिंह का शव बरामद कर लिया गया है।

नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय नौसेना ने मिग -29 (के) के लापता पायलट कमांडर निशांत सिंह का शव समुद्र तल में 70 मीटर की गहराई से बरामद कर लिया है। सिंह का शव व्यापक खोजबीन के बाद गोवा तट से 30 मील दूर से बरामद किया गया है। विमान 26 नवंबर को अरब सागर के ऊपर उड़ते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

उल्लेखनीय है कि रूस में निर्मित मिग -29 (के) जेट ने विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य से उड़ान भरी थी और 26 नवंबर को शाम लगभग पांच बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान में सवार एक पायलट को बचा लिया गया, लेकिन भरपूर कोशिश करने के बावजूद निशांत सिंह का पता नहीं चल पाया था।