Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
छतरपुर : हादसे में उत्तरप्रदेश निवासी छह लोगों की मौत - Sabguru News
होम Breaking छतरपुर : हादसे में उत्तरप्रदेश निवासी छह लोगों की मौत

छतरपुर : हादसे में उत्तरप्रदेश निवासी छह लोगों की मौत

0
छतरपुर : हादसे में उत्तरप्रदेश निवासी छह लोगों की मौत

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक जीप के कुए में गिरने के कारण छह लोगों की मृत्यु हो गयी और तीन अन्य को सुरक्षित निकाल लिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार महाराजपुर थाना क्षेत्र के दीवानजीकापुरा के समीप उत्तरप्रदेश के महोबा जिले से आयी एक जीप देर रात दुर्घटनावश कुए में गिर गयी। इस वजह से छह लोगों की मृत्यु हो गयी और तीन अन्य को कुए में से निकाल लिया गया। उन्हें मामूली चोट पहुंची है और सभी को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जीप को कुए से निकाल लिया है।

सूत्रों ने कहा कि मृतकों की पहचान छत्रपाल, राजू कुशवाह और घनश्याम के रूप में हुयी है। तीन अन्य पुरुषों की पहचान की जा रही है। बताया गया है कि ये सभी उत्तरप्रदेश के महोबा जिला निवासी हैं और जिले में एक बारात में आए थे।