Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
यात्री वाहनों की बिक्री नवंबर में पांच फीसदी बढ़ी - Sabguru News
होम Business Auto Mobile यात्री वाहनों की बिक्री नवंबर में पांच फीसदी बढ़ी

यात्री वाहनों की बिक्री नवंबर में पांच फीसदी बढ़ी

0
यात्री वाहनों की बिक्री नवंबर में पांच फीसदी बढ़ी

नई दिल्ली। यात्री वाहनों की बिक्री में नवंबर में पांच प्रतिशत और दुपहिया वाहनों की बिक्री में 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम के शुक्रवार को जारी संशोधित आंकड़ों के अनुसारए नवंबर में देश में 2,64,898 यात्री वाहन बिके जो पिछले साल नवंबर के 2,53,139 इकाई की तुलना में 4.65 प्रतिशत अधिक है।

इनमें कारों की बिक्री में 2.77 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह आंकड़ा 1,49,949 इकाई का रह गया। उपयोगी वाहनों की बिक्री 17.16 फीसदी की वृद्धि के साथ 1,03,525 इकाई पर और वैनों की बिक्री 8.23 प्रतिशत बढ़कर 11,424 इकाई पर पहुंच गई।

दुपहिया वाहनों की बिक्री में 13.43 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। नवंबर 2019 में देश में 14,10,939 दुपहिया वाहन बिके थे। इस साल नवंबर में यह आंकड़ा 16,00,379 इकाई पर पहुँच गया। इनमें मोटरसाइकिलों की बिक्री 14.90 प्रतिशत बढ़कर 10,26,705 इकाई पर और स्कूटरों की बिक्री 9.29 फीसदी की वृद्धि के साथ 5,02,561 इकाई रही।

तिपहिया वाहनों की बिक्री 57.64 प्रतिशत घटकर 23,626 इकाई रह गई। यात्री वाहनों का निर्यात घटा है जबकि दुपहिया वाहनों का निर्यात बढ़ा है। नवंबर में 38,300 यात्री वाहन निर्यात किए गये जो एक साल पहले के मुकाबले 34.26 प्रतिशत कम है। दुपहिया का निर्यात 9.45 फीसदी बढ़कर 3,27,403 इकाई रहा।