Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
निकायों के नतीजे भी कांग्रेस के लिए निराशाजनक : सतीश पूनियां - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur निकायों के नतीजे भी कांग्रेस के लिए निराशाजनक : सतीश पूनियां

निकायों के नतीजे भी कांग्रेस के लिए निराशाजनक : सतीश पूनियां

0
निकायों के नतीजे भी कांग्रेस के लिए निराशाजनक : सतीश पूनियां

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने कहा कि रविवार को आये निकाय चुनावों के परिणामों में कांग्रेस दिखावटी खुशी जरूर दिखाए, लेकिन सता के बावजूद भाजपा और निर्दलीयों की संख्या मिला लें तो जनादेश स्पष्ट रूप से सता के विपरीत है।

डाॅ. पूनियां ने आज यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम करके, सता से संघर्ष करके अनुकूल परिणाम दिए हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार जोड़-तोड़ बेशक कर ले, लेकिन पंचायतीराज चुनाव के परिणाम के बाद निकायों के नतीजे भी कांग्रेस के लिए निराशाजनक हैं।

उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता देख रही थी कि किस तरीके से परिसीमन में धांधली, सता की मशीनरी का दुरूपयोग किया गया, बावजूद कांग्रेस की एकतरफा जीत के मंसूबे विफल हो गए।