Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
चार मार्च से होगा 2022 आईसीसी महिला विश्वकप - Sabguru News
होम Sports Cricket चार मार्च से होगा 2022 आईसीसी महिला विश्वकप

चार मार्च से होगा 2022 आईसीसी महिला विश्वकप

0
चार मार्च से होगा 2022 आईसीसी महिला विश्वकप
2022 ICC Women's World Cup to be held from March 4
2022 ICC Women's World Cup to be held from March 4
2022 ICC Women’s World Cup to be held from March 4

दुबई। आईसीसी महिला वनडे विश्वकप 2022 का आयोजन चार मार्च से न्यूजीलैंड में किया जाएगा और इसका फाइनल मुकाबला तीन अप्रैल को खेला जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

महिला विश्वकप का आयोजन पहले 2021 में किया जाना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण आईसीसी ने इसे 2022 तक स्थगित कर दिया था। आईसीसी ने मंगलवार को इसका संशोधित कार्यक्रम जारी किया। 50 ओवर के इस टूर्नामेंट में विश्व की आठ टीमें हिस्सा लेंगी और न्यूजीलैंड के छह शहरों में कुल 31 मैच कराए जाएंगे।

ऑकलैंड के ईडन पार्क, हेमिल्टन के सेडन पार्क, टॉरंगा के बे ओवल, वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व, क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल और डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल में मैच आयोजित किए जाएंगे। सेमीफाइनल मुकाबला क्राइटचर्च और वेलिंगटन में आयोजित होगा जबकि फाइनल मैच क्राइटचर्च में खेला जाएगा।

मेजबान न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और भारत पहले ही इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं जबकि अन्य तीन टीमों का चयन आईसीसी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के जरिए होगा। क्वालीफाइंग टूर्नामेंट श्रीलंका में 26 जून से 10 जुलाई 2021 तक किया जाएगा। विश्वकप की शुरुआत न्यूजीलैंड और क्वालीफायर की किसी एक टीम के साथ मुकाबले से होगी।

आईसीसी के सीईओ मनु साहनी ने बयान जारी कर कहा, आईसीसी महिला क्रिकेट को वैश्विक खेल के रुप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमें गर्व है कि हमने पिछले कुछ वर्षों में आईसीसी इवेंट की ईनामी राशि में इजाफा किया है। न्यूजीलैंड में होने वाले 2022 आईसीसी महिला विश्वकप की ईनामी राशि 5.5 मिलियन न्यूजीलैंड डॉलर है जो 2017 के मुकाबले 60 फीसदी और 2013 के मुकाबले 1000 प्रतिशत ज्यादा है।

आईसीसी महिला विश्वकप की सीईओ आंद्रिया नेल्सन ने कहा, हमारी टीम न्यूजीलैंड के छह शहरों में मैच आयोजित करने पर हर्ष का अनुभव कर रही है। यह एक विशेष टूर्नामेंट है और हम इसका इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। हम टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली विश्व की सभी टीमों के स्वागत के लिए उत्सुक हैं।

विश्वकप में भारत के मुकाबले इस प्रकार हैः
06 मार्च 2022 …. भारत बनाम क्वालीफाइयर …. टॉरंगा
10 मार्च 2022 …. भारत बनाम न्यूजीलैंड ……….. हेमिल्टन
12 मार्च 2022 …. भारत बनाम क्वालीफायर ……. हेमिल्टन
16 मार्च 2022 …. भारत बनाम इंग्लैंड ……………. टॉरंगा
19 मार्च 2022 …. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया …….. ऑकलैंड
22 मार्च 2022 …. भारत बनाम क्वालीफायर …… हेमिल्टन
27 मार्च 2022 …. भारन बनाम दक्षिण अफ्रीका … क्राइटचर्च