Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
देश का अगला आम चुनाव जनता के एजेंड़े पर लड़ा जाएगा : लालजी देसाई - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer देश का अगला आम चुनाव जनता के एजेंड़े पर लड़ा जाएगा : लालजी देसाई

देश का अगला आम चुनाव जनता के एजेंड़े पर लड़ा जाएगा : लालजी देसाई

0
देश का अगला आम चुनाव जनता के एजेंड़े पर लड़ा जाएगा : लालजी देसाई

अजमेर। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई ने कहा कि देश का अगला आम चुनाव जनता के एजेंडे पर लड़ा जाएगा और सेवादल इसकी तैयारियां कर रहा है।

देसाई आज अजमेर में सेवादल की 11वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सम्मेलन में पहले दिन शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के वर्तमान राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक हालातों के मद्देनजर केंद्र सरकार के जनता के साथ किए जा रहे अत्याचारों पर कांग्रेस की पूरी निगाह है और अब सेवादल आने वाले चुनाव के लिए अगले दो साल के रोडमैप पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यों की समीक्षा भी की जा रही है।

एक सवाल के जवाब में लालजी भाई ने कहा कि सेवादल अपनी पुरानी पहचान स्थापित करने में सक्रिय हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि हम आरएसएस जैसा अथवा उनके समकक्ष भी नहीं बनना चाहते। वो जहर फैलाते हैं, हम अमरुद खिलाते हैं। वो आशियाने उजड़वाते हैं और हम घर बसाते हैं। देसाई ने कहा कि सेवादल और आरएसएस बिल्कुल विपरीत है। उनकी सोच खंडनात्मक है और हमारी सोच रचनात्मक है।

सेवादल के सम्मेलन में राजस्थान प्रभारी लालजी मिश्रा, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत सहित देश के विभिन्न प्रदेशों से आए प्रदेशाध्यक्ष भी मौजूद रहे। हिमाचल प्रदेश सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि किसान आंदोलन में भी सेवादल की क्या भूमिका हो इस पर भी विचार चल रहा है। साथ ही आरएसएस से कैसे जमीनी लड़ाई लड़ी जाए इस पर भी चर्चा होगी।

पुष्ट जानकारी के मुताबिक राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार 16 दिसंबर को दोपहर सेवादल सम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर देशभर से आए सेवादल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में उत्साह वर्धन करेंगे।