Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारत ने न्यूनतम स्कोर का 46 साल पुराना अपना रिकॉर्ड तोड़ा - Sabguru News
होम Breaking भारत ने न्यूनतम स्कोर का 46 साल पुराना अपना रिकॉर्ड तोड़ा

भारत ने न्यूनतम स्कोर का 46 साल पुराना अपना रिकॉर्ड तोड़ा

0
भारत ने न्यूनतम स्कोर का 46 साल पुराना अपना रिकॉर्ड तोड़ा

एडिलेड। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दिन-रात्रि टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को 36 रन पर ढेर हो गई। इसके साथ ही उसने टेस्ट क्रिकेट में न्यूनतम स्कोर बनाने का अपना 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

भारत ने 20 जून 1974 को लॉर्डस मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ 42 रन का स्कोर बनाया था। उसके बाद जाकर भारत ने अब अपने सबसे न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड बना दिया है। भारत ने इस तरह टेस्ट क्रिकेट इतिहास का संयुक्त रुप से पांचवां सबसे न्यूनतम स्कोर बनाया।

टेस्ट क्रिकेट में न्यूनतम स्कोर बनाने के मामले में न्यूजीलैंड पहले स्थान पर है। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ 1955 में ऑकलैंड में 26 रन बनाए थे। इस सूची में दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है जिसने 1896 में इंग्लैंड के खिलाफ पोर्ट एलिजाबेथ में 30 रन बनाए थे।

दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ 1924 में 30 रन बनाए थे जबकि दक्षिण अफ्रीका ने केप टाउन में इंग्लैंड के खिलाफ 35 रन बनाए और इस सूची में वह क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर है। पांचवें स्थान पर दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और भारत संयुक्त रुप से 36 रन के साथ पांचवें नंबर पर है।

आयरलैंड ने 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ 38 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट का छठा न्यूनतम स्कोर बनाया था। न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत 42 रन के साथ संयुक्त रुप से न्यूनतम स्कोर बनाने के मामले में सातवें स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका और बंगलादेश 43 रन के साथ आठवें नंबर पर है।

ऑस्ट्रेलिया ने 1896 में इंग्लैंड के खिलाफ 44 रन बनाए थे और वह इस मामले में नौंवें जबकि 1932 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 45 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका 10वें स्थान पर है।

रिकॉर्ड न्यूनतम स्कोर पर टीम इंडिया ढेर, 8 विकेट से हारा भारत