Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दिल्ली में मकान की छत ढहने से 4 मजदूरों की मौत, दो घायल - Sabguru News
होम India City News दिल्ली में मकान की छत ढहने से 4 मजदूरों की मौत, दो घायल

दिल्ली में मकान की छत ढहने से 4 मजदूरों की मौत, दो घायल

0
दिल्ली में मकान की छत ढहने से 4 मजदूरों की मौत, दो घायल

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के विष्णु गॉर्डेन इलाके में शनिवार सुबह एक मकान की छत ढहने से चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 10:10 बजे घटित हुआ। भूतल पर स्थित एक मकान के छत का हिस्सा उसके नीचे बैठे छह लोगों पर जा गिरा।

इन छह में से चार लोगों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। बाकी दो घायलों में से एक की हालत गंभीर है जबकि छठा व्यक्ति मामूली रूप से घायल है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक ये सभी मजदूर थे जो कुछ काम कर रहे थे, जब यह हादसा हुआ। घटना की सूचना पाते ही अग्निशमन, एंबुलेंस और डीडीएमए त्वरित कार्रवाई बल की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गयी थीं।

घटना के सही कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। इसका पता अब घटना की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।