Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
हीरोइन बनने जशपुर से मुंबई भागी दो लड़कियां बरामद - Sabguru News
होम Chhattisgarh हीरोइन बनने जशपुर से मुंबई भागी दो लड़कियां बरामद

हीरोइन बनने जशपुर से मुंबई भागी दो लड़कियां बरामद

0
हीरोइन बनने जशपुर से मुंबई भागी दो लड़कियां बरामद

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बालीवुड फिल्मों में हीरोइन बनने के झांसा में आकर घर से भाग कर मुंबई जा रही दो नाबालिग लड़कियों को जशपुर पुलिस ने राजस्थान पुलिस की मदद से उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक बालाजी राव ने आज बताया कि कल राजस्थान की उदयपुर पुलिस ने दोनों लड़कियों को मुंबई की बस से बरामद कर लिया है। इस सूचना के बाद जशपुर पुलिस की टीम और उनके परिजन दोनों लड़कियों को लाने के लिए रवाना हुए हैं।

उन्होंने बताया कि जशपुर जिले में बगीचा में रहने वाली दोनों नाबालिग लड़कियों ने इंटरनेट से मुंबई की फिल्मी दुनिया में पहुंचने की जानकारी एकत्रित की थी। इसी दौरान फिल्मों में काम दिलाने के लिए इन लड़कियों ने मुंबई के एक अज्ञात युवक से फोन पर सम्पर्क भी कर लिया।

इस युवक के झांसे में आकर दोनों लड़कियां पहले रांची पहुंची। इसके बाद कोविड -19 की वजह से मुंबई तक रेल से नहीं जा पाने के कारण सड़क मार्ग से पटना और दिल्ली पहुंच कर मुंबई का रास्ता पकड़ लिया था।

उन्होंने बताया कि गुमशुदा लड़कियों के परिजनों की बगीचा थाने में शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने इनके मोबाइल की लोकेशन से पीछा किया और दिल्ली मुबंई बस में सफर करने का पता लगाया।

इसके बाद राजस्थान में उदयपुर पुलिस से सम्पर्क कर दोनों लड़कियों को बस से सुरक्षित उतार लिया गया है। उन्होंने बताया कि बगीचा पुलिस दोनों लड़कियों के परिजनों को साथ लेकर आज उदयपुर रवाना हो गई है।