Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 31 दिसम्बर गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 31 दिसम्बर गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 31 दिसम्बर गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 31 दिसम्बर गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। पौष मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2077, शिशिर ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 09.30 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

किसी संत-महात्मा का आशीर्वाद मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में चैन रहेगा। विवाद से बचें। जमानत के कार्य टालें। बेकार बातों पर ध्यान न दें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। धैर्य रखें।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

विवाद से क्लेश हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्य टालें। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जल्दबाजी न करें।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बनते काम बिगड़ सकते हैं। दौड़धूप अधिक होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। विवेक से कार्य करे। कारोबार में लाभ होगा। आय होगी। धैर्य रखें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। कारोबार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम के कार्य टाले। विवाद को बड़ावा न दे। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखे।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

नौकरी में कार्यभार रहेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देगा। निवेश शुभ फल देंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जल्दबाजी न करें।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। काम में मन लगेगा। प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। कारोबार अच्‍छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जीवन सु्‍खमय रहेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। भेंट-उपहार की प्राप्ति संभव है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य पूर्ण होने के योग हैं। कारोबार अच्‍छा चलेगा। उत्साह बना रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचन प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय बनी रहेगी। उत्साह से काम कर पाएंगे।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कारोबारी सौदा हो सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्थायी संपति में व्रद्धि के योग है। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में चैन रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रसन्नता बनी रहेगी। समय शुभ है।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कारोबार लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी में अटके काम पूरे हो सकते है। दुविधा से निर्णय लेने की क्षमता कम होगी। बुद्धि का प्रयोग करें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

प्रभावशाली लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। योजना फलीभूत होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

सुख के साधन जुटेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में सुगमता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। शेयर मार्केट अनुकूल रहेंगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। प्रसन्नता रहेगी।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966