Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में पांच नागरिक घायल - Sabguru News
होम India पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में पांच नागरिक घायल

पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में पांच नागरिक घायल

0
पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में पांच नागरिक घायल
Five civilians injured in firing by Pakistani soldiers
Five civilians injured in firing by Pakistani soldiers
Five civilians injured in firing by Pakistani soldiers

श्रीनगर। पाकिस्तान ने संघर्षविराम का फिर उल्लंघन करते हुए बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले में गोलीबारी की और गोले दागे जिससे पांच नागरिक घायल हो गये तथा एक मस्जिद समेत बहुत से मकान क्षतिग्रस्त हो गये।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने तंगधार और करनाह सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को लक्ष्य कर अंधाधुंध गोलीबारी की और गोले दागे। भारतीय सैनिकों ने भी इसका माकूल प्रत्युत्तर दिया। गोलीबारी में पांच नागरिक घायल हुए हैं । इसके अलावा एक मस्जिद और बहुत से मकान क्षतिग्रस्त हो गये।