Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
funny jokes jan month teacher and banta aur boy and girl - Sabguru News
होम Humor मुन्ना और मामू ने जिंदगी में पहली बार रिक्शा देखा..

मुन्ना और मामू ने जिंदगी में पहली बार रिक्शा देखा..

0
मुन्ना और मामू ने जिंदगी में पहली बार रिक्शा देखा..
funny jokes apr month husband and wife aur gappu and sonu
funny jokes jan month teacher and banta aur boy and girl
funny jokes jan month teacher and banta aur boy and girl

एक आदमी सुबह बस में चढ़ा तो कंडक्टर ने पूछा- रात ठीक से घर पहुंच गए थे?

आदमी ने कहा- क्यों कल रात को क्या हुआ था, जो ऐसा पूछ रहे हो?

कंडक्टर- आप शराब पीकर टुल्ल थे।

आदमी- तुम्हें कैसे पता? मैंने तो तुमसे बात तक नहीं की थी।

कंडक्टर- बस में एक मैडम चढ़ीं तो आपने उन्हें सीट ऑफर की थी।

आदमी- तो क्या हुआ?

कंडक्टर- उस समय बस में दो ही पैसेंजर थे।

============================

पप्पू ट्रेन की पटरी पर सो रहा था।

पप्पी ने उसे जगाया और बोली:- ट्रेन आएगी तो तू मर जाएगा!

पप्पू:- अभी प्लेन ऊपर से गया है, तब तो कुछ हुआ नहीं। फिर ट्रेन क्या चीज है!

============================

लड़की:- मुझे कोई लतीफा सुनाओ न?

लड़का:- अभी मैं पढ़ाई कर रहा हूं।

दो मिनट बाद लड़की, एक और जोक सुनाओ न?

============================

पत्नी- आप जब चश्मा उतार देते हैं, तब बहुत हैंडसम दिखते हैं।

पति- हां डियर, मैं जब चश्मा उतार देता हूं, तब तुम भी बहुत खूबसूरत दिखती हो।

============================

अध्यापक:- पोएट्री और लेक्चर में क्या अंतर है?

छात्र:- जब प्रेमिका बात करती है तो पोएट्री होती है और जब पत्नी बात करती है तो लेक्चर होता है।

============================

लड़का:- तुम्हारी उम्र कितनी है?

लड़की:- बीस साल।

लड़का:- तुमने पांच साल पहले भी अपनी उम्र बीस ही बताई थी?

लड़की:- देखा, लड़कियां जुबान की कितनी पक्की होती हैं।

============================

पत्नी (शिकायती लहजे में)- शांताबाई के पति उनको खुश रखने के लिए उन्हें हर हफ्ते मूवी दिखाने ले जाते हैं।

आप ऐसा क्यों नहीं करते?

पति- अरे, मैंने भी शांताबाई को मूवी देखने के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

अब इसमें मेरी क्या गलती है?

============================

मुन्ना और मामू ने जिंदगी में पहली बार रिक्शा देखा..

मुन्ना:- देखो कितना छोटा तांगा है।

मामू:- हां, और घोड़ा तो बिल्कुल आदमी जैसा दिखता है।

============================