Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
funny jokes jan month husband and wife aur pati and patni - Sabguru News
होम Humor एक व्यक्ति बड़ी देर से बर्फ के टुकड़े को देख रहा था

एक व्यक्ति बड़ी देर से बर्फ के टुकड़े को देख रहा था

0
एक व्यक्ति बड़ी देर से बर्फ के टुकड़े को देख रहा था
funny jokes feb month santa and banta aur teacher and raju
funny jokes jan month husband and wife aur pati and patni
funny jokes jan month husband and wife aur pati and patni

प्रेमी (प्रेमिका से)- कल मैं तुम्हारे घर गया था, लगता है हमारी शादी नहीं हो पाएगी।

प्रेमिका- क्यों? पापा से मिले थे क्या?

प्रेमी- नहीं, तुम्हारी बहन से मिला था।

============================

आदमी (पोस्टमास्टर से)- सर, मेरी पत्नी गुम हो गई है।

पोस्टमास्टर- ये पोस्ट ऑफिस है, यहां क्यों आए हो? थाने में जाकर रिपोर्ट लिखाओ।

आदमी- क्या करूं, खुशी के मारे कुछ समझ ही नहीं आ रहा है!

============================

मनोज-कम्प्लीट मैन वह है, जो अपनी पत्नी को उसका मन भरने तक शॉपिंग करा सके।

नेहा-और कम्प्लीट वुमन कौन है? मनोज-जो ऐसा आदमी ढूंढ ले।

============================

वीरू (एयर होस्टेस ने):- आपकी शक्ल मेरी बीवी से मिलती है।

एयर होस्टेस ने जोरदार थप्पड़ वीरू के मुंह पर मारा।

वीरू:- कमाल है आदत भी वही है।

============================

कंजूस घर आए मेहमान से:- जी आप ठंडा लेंगे या गर्म?

मेहमान:- जी दोनों चलेगा।

कंजूस:- भाग्यवान, दो गिलास पानी ले आओ। एक फ्रीजर से दूसरा गीजर से।

============================

सीटू:- तेरी पत्नी का नाम क्या है?

नीटू:- गूगल रानी।

सीटू:- ये कैसा नाम है?

नीटू:- मैं जहां भी जाता हूं, वो मुझे तुरंत ढूंढ़ लेती है।

============================

एक व्यक्ति बड़ी देर से बर्फ के टुकड़े को देख रहा था। दूसरे ने पूछा, क्या देख रहे हो।

पहला, देख रहा हूं कि आखिर पानी कहां से लीक हो रहा है।

============================

दो शैतान बच्चे आपस में झगड़ा कर रहे थे।

पहला:- मेरी साइकिल तेरे वाली से अच्छी है।

दूसरा:- नहीं, मेरी अच्छी है

पहला:- मेरी टोपी तेरी टोपी से अच्छी है।

दूसरा:- नहीं, मेरी अच्छी है।

पहला:- मेरी मम्मी तेरी मम्मी से अच्छी है

दूसरा:- यह बात तो मेरे पापा भी कहते हैं।

============================

दो नए कैदियों की जेल में बातचीत के अंश – पहला- तुम यहां क्यों आए?

दूसरा:- किसी से मारपीट हो गई थी। और तुम?

पहला:- मैंने लोगों को धोखा दिया। करोड़ों की हेराफेरी की..।

दूसरा:- आप किस जगह से नेता हैं?

============================

एक बातूनी महिला का चेकअप करने के बाद डॉक्टर बोला आपको कोई तकलीफ नहीं है।

आपको सिर्फ आराम चाहिए।

महिला:- लेकिन आप मेरी जुबान तो देखो ?

डॉक्टर:- उसे भी आराम की जरूरत है।

============================