Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
लद्दाख में पकड़े गए चीनी सैनिक को भारतीय सेना ने चीन को सौंपा - Sabguru News
होम Delhi लद्दाख में पकड़े गए चीनी सैनिक को भारतीय सेना ने चीन को सौंपा

लद्दाख में पकड़े गए चीनी सैनिक को भारतीय सेना ने चीन को सौंपा

0
लद्दाख में पकड़े गए चीनी सैनिक को भारतीय सेना ने चीन को सौंपा

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने भूलवश भारतीय सीमा में घुस आये चीन के एक सैनिक को आज पूर्वी लद्दाख के चुशूूल मोल्डो में चीनी अधिकारियों को सौंप दिया। इस सैनिक को शुक्रवार को चुशूल सेक्टर के गुरूंग पर्वतीय क्षेत्र में हिरासत में लिया था।

सेना के एक अधिकारी ने आज कहा कि आठ तारीख को हिरासत में लिए गए चीन के एक सैनिक को आज चुशूल मोल्डो क्षेत्र में सुबह दस बजे चीनी अधिकारियों को सौंप दिया गया।

चीन का यह सैनिक संभवत भटक कर भारतीय क्षेत्र में आ गया था। भारतीय सेना ने एक आधिकारिक वक्तव्य में कहा था कि चीन के इस सैनिक को शुक्रवार सुबह हिरासत में लिया गया था। इस सैनिक के पास कुछ असैनिक तथा सैन्य दस्तावेज पाए गए थे।