Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Prime Minister Modi, pm modi, rajasthan news, Jalore news, bus tragedy, bus accident
होम Delhi मोदी, मिश्र एवं गहलोत ने जालोर हादसे पर जताई संवेदना

मोदी, मिश्र एवं गहलोत ने जालोर हादसे पर जताई संवेदना

0
मोदी, मिश्र एवं गहलोत ने जालोर हादसे पर जताई संवेदना

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सहित कई नेताओं ने जालौर बस हादसे में छह लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया हैं।

मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए इस हादसे पर संवदेना जताते हुए कहा “बस हादसे की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। हादसे में कई लोगों की मौत हुई। उनके परिजनों के प्रति मेरी गहन संवदेनाएं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने इस पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जालौर में यात्रियों से भरी बस के बिजली के तार की चपेट में आने से हुई दुर्घटना का दुःखद समाचार मिला। मेरी सम्वेदना पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ देने की प्रार्थना की।

इसी तरह गहलोत ने हादसे पर गहरा दुख जताया और अपनी संवेदना में कहा कि जालौर के पास एक दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में छह लोगों की जान चली जाने और कई लोगों के घायल होने से उन्हें गहरा दु:ख पहुंचा है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना जताते हुए ईश्वर से उन्हें यह नुकसान सहने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र ठीक होने की प्रार्थना की।

बिड़ला ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा कि जालौर में बस में करंट आने से कई लोगों की दुःखद मृत्यु का समाचार पीड़ादायक है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां तथा अन्य कई नेताओं ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि हादसा शनिवार देर रात जालौर के पास महेशपुरा गांव में उस समय हुआ जब बस बिजली के तारों के संपर्क में आने से बस में आग लग गई और छह लोगों की मौत हो गई जबकि कई झुलस गए।

जालोर में करंट की चपेट में आई यात्री बस, 6 जिंदा जले, 36 झुलसे