Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सुरजीत हॉकी को हॉकी इंडिया से मिली मान्यता - Sabguru News
होम Sports Hockey सुरजीत हॉकी को हॉकी इंडिया से मिली मान्यता

सुरजीत हॉकी को हॉकी इंडिया से मिली मान्यता

0
सुरजीत हॉकी को हॉकी इंडिया से मिली मान्यता
Surjit Hockey got recognition from Hockey India
Surjit Hockey got recognition from Hockey India
Surjit Hockey got recognition from Hockey India

जालंधर। भारत में हॉकी की सर्वोच्च संस्था हॉकी इंडिया ने सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर की संबद्धता को मंजूरी दे दी है जिससे अब वह सीधे राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग ले सकेगी।

सुरजीत हॉकी सोसाइटी के सचिव इकबाल सिंह संधू ने गुरूवार को बताया कि पिछले 110 दिनों से चल रहे सुरजीत हॉकी कोचिंग कैंप और पिछले 37 वर्षों में सुरजीत हॉकी सोसाइटी के उत्कृष्ट प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए, हॉकी इंडिया ने 19 जनवरी को आयोजित कार्यकारी बोर्ड की बैठक में अकादमी सुरजीत हॉकी को संबद्धता दे दी।

संधू ने कहा कि हॉकी इंडिया की मान्यता के साथ सोसायटी की सुरजीत हॉकी अकादमी अब सीधे राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग ले सकेगी। लड़कों और लड़कियों की श्रेणियों में सब-जूनियर और जूनियर में सुरजीत हॉकी अकादमी के लिए संभावित चयन करने के लिए ट्रायल जल्द ही आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए आयोजित किए जाएंगे। इस उद्देश्य के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण भी जल्द ही शुरू किया जा रहा है।

सोसाइटी के मुख्य पीआरओ सुरिंदर सिंह भापा ने कहा कि हॉकी इंडिया के साथ सुरजीत हॉकी अकादमी के सीधे जुड़ाव से पंजाब के खिलाड़ी अब अधिक से अधिक संख्या में नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप में भाग ले सकेंगे, जिससे उन्हें भविष्य में खेल कोटे के तहत शिक्षण संस्थानों और नौकरियों प्रवेश में आसानी होगी।

सुरजीत हॉकी सोसायटी मुख्य कोच ओलंपियन राजिंदर सिंह, द्रोणाचार्य अवार्डी और दविंदर सिंह, सुरजीत हॉकी अकादमी के सहायक कोच की देखरेख में पिछले 113 दिनों से स्थानीय सुरजीत हॉकी स्टेडियम में यहां नि: शुल्क कोचिंग शिविर का आयोजन कर रहा है।