Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
funny jokes jan month boy and girl aur doctor and monu - Sabguru News
होम Humor सोहन परेशान होकर डॉक्टर के पास गया…

सोहन परेशान होकर डॉक्टर के पास गया…

0
सोहन परेशान होकर डॉक्टर के पास गया…
funny jokes apr month teacher and student aur lajo and santa
funny jokes jan month boy and girl aur doctor and monu
funny jokes jan month boy and girl aur doctor and monu

ट्रेन में चेतावनी लिखी थी…

बिना टिकट सफर करने वाले यात्री होशियार…

पप्पू- अच्छा, मतलब जिसने टिकट ली है वो मूर्ख है…

============================

सोहन परेशान होकर डॉक्टर के पास गया…

सोहन:- डॉक्टर साहब, मैं सुबह 6 बजे सूसू करता हूं और फिर 7 बजे पॉटी करता हूं।

डॉक्टर:- हां, तो इसमें परेशानी की क्या बात है?

सोहन:- परेशानी ये है डॉक्टर साहब कि, मैं सोकर ही 8 बजे उठता हूं।

============================

पति-पत्नी एक बस में चढ़े। बस में भीड़ थी पति सुंदर महिला से सटकर खड़ा हो गया।

अचानक उस सुंदर औरत ने घूमकर पति को जोरदार थप्पड़ मारा और कहा,

चिकोटी काटते शर्म नहीं आती?

पति बस से उतरा घबराकर पत्नी को सफाई देने लगा कि उसने चिकोटी नहीं काटी थी।

पत्नी मुस्कुराकर बोली और चिपको, चिकोटी मैंने काटी थी।

============================

लड़के वाले- हमें लड़की पसंद है

लड़की वाले- तो फिर शादी कब करनी है?

लड़के वाले- लेकिन हमारा लड़का अभी पढ़ाई
कर रहा है

लड़की वाले- तो हमारी लड़की क्या किताबें
फाड़ देगी?

============================

पप्पू के घर 20 साल बाद बच्चा हुआ,

फिर भी पप्पू खुश होने की जगह बहुत उदास था…

फेकू- तू खुश नहीं है?

पप्पू:- यार, एक तो 20 साल बाद बच्चा हुआ, वह भी इत्ता सा!

============================

फूफा जी:- बेटा इंटर के बाद आगे क्या करोगे..

भतीजा:- बीटेक के लिए फॉर्म डाल रहा हूं, देखो क्या होता है..

फूफा जी:- अगर रैंक अच्छी नहीं आई तो..

भतीजा:- तो फिर कहीं से सिंपल ग्रेजुएशन कर लेंगे..

फूफा जी:- अच्छा मान लो इंटर में बाई चांस लटक गए तो?

भतीजा:- तो फिर एक मर्डर करेंगे, एक रिश्तेदार का.. हमारी कुण्डली में लिखा है..

============================

एक कैदी दूसरे कैदी से- तुम्हें पुलिस ने क्यों पकड़ा?

पहला कैदी:- बैंक लूटने के बाद वहीं बैठकर पैसे गिनने लगा तो पुलिस ने पकड़ लिया…

दूसरा कैदी:- वहीं पर पैसे गिनने की क्या जरूरत थी?

दूसरा कैदी:- वहां पर लिखा था कि काउंटर छोड़ने से पहले पैसे गिन लें, बाद में बैंक जिम्मेदार नहीं होगा….

============================