Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Car falls into river, yamuna river,pantoon bridge, auraiya news, uttar pradesh news
होम India City News औरैया में कार यमुना में गिरी, अपहृत किशोरी समेत 5 की मौत

औरैया में कार यमुना में गिरी, अपहृत किशोरी समेत 5 की मौत

0
औरैया में कार यमुना में गिरी, अपहृत किशोरी समेत 5 की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सिंडौस गांव से किशोरी का अपहरण कर भाग रहे युवकों की कार औरैया जिले के अयाना क्षेत्र में यमुना नदी पर बने पैंटून पुल से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। इस हादसे में अपहृत किशोरी के अलावा दो कथित अपहरणकर्ताओं की भी मौत हो गई। पुलिस गोताखोरों की मदद से शेष दो अन्य व्यक्तियों की तलाश कर रही है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इटावा जिले के सिंडौस गांव निवासी दुर्योधन सिंह की 13 वर्षीय पुत्री सोनम पास के ही गांव चूरेपुरा में भागवत कथा सुनने गई थी जहां से कार सवार पवन उर्फ लाली परिहार निवासी नीवरी, उत्पल पाण्डेय व ईश बाजपेई व सौरभ सेंगर निवासी सत्तेश्वर एवं विवेक तिवारी उर्फ छुनमुन निवासी करियावली ने उसका अपहरण कर लिया।

पुत्री के अपहरण होने की जानकारी मिलते ही दुर्योधन ने परिजनों की मदद से उसे ढ़ूंढने का प्रयास किया। इस बीच करियावली निवासी युवक छुनमुन ने उन्हें फोन भी किया। देर शाम सूचना मिली कि एक वैगनआर बमाइन गांव के पास यमुना नदी पर बने पैंटून पुल से निकल रही थी जो अनियंत्रित होकर अचानक नीचे गिर गई जिससे उसमें सवार पीयूष बाजपेई, उत्पल पाण्डेय, छब्बन पाण्डेय निवासीगण सत्तेश्वर औरैया एवं स्थानीय निवासी राहुल सेंगर व सोनम उर्फ जूही निवासी सिंडौस नदी में डूब गए।

कार को नदी में गिरता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ कुछ लोगों ने डूबे लोगों की मदद के लिए नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने यमुना में डूबे पवन, ईशू बाजपेई व सोनम को गंभीरावस्था में बाहर निकाल लिया और उन्हें पुलिस की मदद से तत्काल सैंफई के लिए भेज दिया गया जहां रास्ते में सोनम की मौत हो गई।

बाद में गोताखोरों की उत्पल पाण्डेय (22) व सौरभ सेंगर (28) के शवों को भी यमुना से निकाल लिया गया है। मौके पर पुलिस तीनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराए जाने के लिये भेजने की तैयारी में जुटी है। वहीं अपहृत किशोरी के परिजनों द्वारा अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। वैगनआर कार औरैया निवासी उत्पल पाण्डेय की बताई गई है।