Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अन्नाद्रमुक की पूर्व नेता शशिकला जेल से रिहा - Sabguru News
होम Karnataka Bengaluru अन्नाद्रमुक की पूर्व नेता शशिकला जेल से रिहा

अन्नाद्रमुक की पूर्व नेता शशिकला जेल से रिहा

0
अन्नाद्रमुक की पूर्व नेता शशिकला जेल से रिहा
Former AIADMK leader Sasikala released from jail
Former AIADMK leader Sasikala released from jail
Former AIADMK leader Sasikala released from jail

बेंगलुरू। अन्नाद्रमुक की पूर्व नेता शशिकला नटराजन को भ्रष्टाचार के मामले में चार साल की सजा काटने के बाद बुधवार को आधिकारिक रूप से पराप्पाना अग्रहारा केंद्रीय कारागार से रिहा किया गया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार केन्द्रीय कारागार के अधिकारी ने विक्टोरिया अस्पताल जाकर कोरोना का इलाज करा रही शशिकला की रिहाई की प्रक्रिया पूरी की।

शशिकला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में वह चिकित्साकर्मियों की निगरानी में है।

शशिकला को 2017 में भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पराप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल में सजा काट रही थी।