Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सुदीप की फिल्म विक्रांत रोणा का टाइटल लोगो बुर्ज खलीफा पर दर्शाया गया - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood सुदीप की फिल्म विक्रांत रोणा का टाइटल लोगो बुर्ज खलीफा पर दर्शाया गया

सुदीप की फिल्म विक्रांत रोणा का टाइटल लोगो बुर्ज खलीफा पर दर्शाया गया

0
सुदीप की फिल्म विक्रांत रोणा का टाइटल लोगो बुर्ज खलीफा पर दर्शाया गया
The title logo of Sudeep film Vikrant Rona is shown on Burj Khalifa
The title logo of Sudeep film Vikrant Rona is shown on Burj Khalifa
The title logo of Sudeep film Vikrant Rona is shown on Burj Khalifa

मुंबई। सुपरस्टार अभिनेता किच्चा सुदीप की आने वाली फिल्म विक्रांत रोणा का टाइटल लोगो और 180 सेकंड का स्नीक पीक दुनिया की सबसे बड़ी ईमारत बुर्ज खलीफा पर दर्शाया गया।

किच्चा सुदीप ने भारतीय सिनेमा में अपने 25 साल पूरे कर लिये हैं। सुदीप की आगामी फिल्म विक्रांत रोणा का टाइटल लोगो और 180 सेकंड का स्नीक पीक दुनिया की सबसे बड़ी ईमारत बुर्ज खलीफा पर दर्शाया गया। दुबई के प्रसिद्ध गगनचुंबी इमारत पर महात्मा गांधी, शाहरुख खान और दक्षिण कोरियाई बैंड बीटीएस से वी जैसे लेजेंड्स को अलंकृत किया गया है और अब बादशाह किच्चा सुदीप की फिल्म की झलक को बुर्ज खलीफा पर दर्शाया गया ।

फिल्म के निर्देशक अनूप भंडारी ने कहा, मैं बेहद ख़ुश हूँ कि फिल्म विक्रांत रोणा के ज़रिए हमें सुदीप सर के 25 साल की सिनेमाई यात्रा का हिस्सा बनने का अवसर मिला। दुनिया ने जेम्स बांड, इंडियाना जोन्स और शरलॉक होम्स जैसे कई प्रतिष्ठित साहसिक नायक देखे गए हैं। फिल्म विक्रांत रोणा के ज़रिये हमने भारत की ओर से एक नए अडवेंचरस हीरो को बनाने की कोशिश की है, और इसके लिए किच्चा सुदीप से बेहतर कोई और नहीं हो सकता । बुर्ज खलीफा पर टाइटल लोगो और विक्रांत रोणा की झलक को देखना अविश्वसनीय रूप से आश्चर्यजनक था। यह बहुत ही अद्भुत एहसास रहा कि हमें इतने सकारात्मक तरीके से शुरुआत की।

निर्माता जैक मंजुनाथ ने कहा, हम भारतीय सिनेमा में सुदीप सर के इन 25 वर्षों की यात्रा के लिए ढेर सारे प्यार की कामना करते हैं और यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि वे विक्रांत रोणा हेडलाइन कर रहे हैं। यह फिल्म दुनियाभर में स्थित भारतियों के समक्ष एक असाधारण हीरो की साहसिक कहानी को दर्शाती है। सुदीप सर की उपस्थिति बहुत ही अद्भुत है और फिल्म में जिस प्रकार की एनर्जी वे लाते हैं वह बहुत ही सराहनीय है। बुर्ज खलीफा पर पहली झलक बहुत ही बेहतरीन तरीके से उभर कर सामने आया है।

किच्चा सुदीप का मानना है कि ,विक्रांत रोणा की टीम और इस शानदार कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों को ढेर सारा प्यार। पूरी फिल्म इंडस्ट्री और दर्शको ने इतने वर्षों में ढेर सारा प्यार बरसाया है और मैं उन्हें पुरे दिल से चाहता हूँ।
गौरतलब है कि किच्चा सुदीप अभिनीत फिल्म विक्रांत रोणा का निर्देशन अनूप भंडारी ने किया है| जैक मंजुनाथ और शालिनी मंजूनाथ निर्मित, अलंकार पांडियन सह-निर्मित और बी अजनेश लोकनाथ संगीतबद्ध किये गए इस फिल्म को हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज़ कि जाएगी।