Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सरिस्का में तीन शावकों सहित बाघिन दिखी - Sabguru News
होम Rajasthan Alwar सरिस्का में तीन शावकों सहित बाघिन दिखी

सरिस्का में तीन शावकों सहित बाघिन दिखी

0
सरिस्का में तीन शावकों सहित बाघिन दिखी
Tigress seen with three cubs in Sariska
Tigress seen with three cubs in Sariska
Tigress seen with three cubs in Sariska

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के विश्व विख्यात सरिस्का बाघ अभ्यारणय में एक बार फिर खुशखबरी आई है।

सरिस्का के कोर एरिया में डाबली गांव के पास नाले में बाघिन एसटी 14 कैमरे में तीन शावकों के साथ दिखाई दी है। डेढ़ महीने पहले बाघिन एसटी-14 एक शावक के साथ दिखाई दी थी। उसके बाद क्षेत्र में अतिरिक्त कैमरे लगाये गये। आज सरिस्का के कोर क्षेत्र के डाबली गांव के पास कैमरे में बाघिन एसटी 14 अपने तीन शावकों के साथ फोटो में दिखाई दी है। इसके बाद बाघिन की सुरक्षा में गश्त बढ़ा दी गयी है। इसके साथ ही सरिस्का में बाघों का कुनबा बढ़कर 23 हो गया है। फिलहाल सरिस्का में छह नर बाघ, 10 बाघिन और सात शावक मौजूद हैं।

डीएफओ सरिस्का सुदर्शन शर्मा ने बताया कि सरिस्का में लगातार बढ़ रहे बाघों से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वर्ष 2018 में पांच बाघों की मौत से सरिस्का में बाघों पर संकट मंडराने लगा था, लेकिन पिछले एक साल में सात नए शावक आने से सरिस्का में बाघों के कुनबा बढ़ने लगा है।

गौरतलब है कि सरिस्का बाघ अभ्यारण विश्व में पहला ऐसा बाघ अभ्यारण जहां हेलीकॉप्टर से बाघों को रणथंबोर से लाकर सरिस्का में स्थानांतरित किया गया था। उसके बाद सरिस्का में बाघ के कुनबे में बढ़ोतरी हो रही है।