Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
sasur ne kiya bahu ka rape
होम India City News ससुर ने पुत्रवधु के साथ किया रेप, मामला दर्ज

ससुर ने पुत्रवधु के साथ किया रेप, मामला दर्ज

0
ससुर ने पुत्रवधु के साथ किया रेप, मामला दर्ज

जींद। हरियाणा के जींद जिले के सूरजाखेड़ा गांव की महिला के साथ दुष्कर्म और मारपीट करने को लेकर उसके ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

गढ़ी थाना पुलिस ने बताया कि महिला के पति ने गत 24 जनवरी को दी गई शिकायत में कहा था उसकी पत्नी गत 19 जनवरी को दवा लेने अस्पताल गई थी लेकिन वापिस नहीं लौटी और संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ महिला को बंधक बनाने का मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को जींद से बरामद कर लिया। महिला ने अपने बयान में आरोप लगाया कि उसका ससुर मिया सिंह उसके साथ दुष्कर्म और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।