Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े - Sabguru News
होम Business पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े

0
पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार सात दिन तक स्थिर रहने के बाद गुरुवार को फिर से बढ़ गए। देश में पेट्रोल की कीमतें इस समय रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली को छोड़कर अन्य शहरों में डीजल के दाम भी ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं।

घरेलू बाजार में सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 35 पैसे महंगा हुआ और इसकी कीमत 86.65 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई।

मुंबई में पेट्रोल 34 पैसे बढ़कर 93.20 रुपए हो गया जबकि कोलकाता में 32 पैसे बढ़कर इसकी कीमत 88.01 रुपए प्रति लीटर हो गई। चेन्नई में इसकी कीमत 31 पैसे बढ़ी और एक लीटर पेट्रोल 89.13 रुपये का बिका। पेट्रोल मुंबई में पहली बार 93 रुपए और चेन्नई में पहली बार 89 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंचा है।

डीजल की कीमत दिल्ली में 35 पैसे चढ़कर 76.83 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई जो 30 जुलाई 2020 के बाद का रिकॉर्ड स्तर है। इसकी कीमत मुंबई में 37 पैसे बढ़कर 83.67 रुपए, चेन्नई में 33 पैसे बढ़कर 82.04 रुपए और कोलकाता में 33 पैसे बढ़कर 80.41 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई।

महानगर पेट्रोल डीजल

दिल्ली——86.65——76.83
मुंबई——-93.20——83.67
चेन्नई——89.13——82.04
कोलकाता—88.01——80.41