Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
हिन्दू राष्ट्र शक्ति संगठन के प्रदेशाध्यक्ष बने सत्यनारायण जोशी - Sabguru News
होम Rajasthan Jodhpur हिन्दू राष्ट्र शक्ति संगठन के प्रदेशाध्यक्ष बने सत्यनारायण जोशी

हिन्दू राष्ट्र शक्ति संगठन के प्रदेशाध्यक्ष बने सत्यनारायण जोशी

0
हिन्दू राष्ट्र शक्ति संगठन के प्रदेशाध्यक्ष बने सत्यनारायण जोशी

जोधपुर। सूर्यनगरी जोधपुर के भोजासर निवासी युवा सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण जोशी को हिन्दू राष्ट्र शक्ति संगठन का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

भोजासर जैसे छोटे से गांव में जन्मे युवा सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण जोशी जोधपुर ही नहीं अपितु प्रदेश में सदैव मानव कल्याण व राष्ट्रवादी विचारों के वाहक रहे हैं। राष्ट्रवाद व मानव सेवा का संकल्प लिए जोशी मीडिया से जुड़े हैं।

प्रखर राष्ट्रवादी वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ द्वारा संचालित संगठन हिंदू राष्ट्र शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्षा राष्ट्रीय कथावाचिका बेला पारीक व राष्ट्रीय महामंत्री वैभव मिश्रा की अनुशंषा पर जोधपुर के भोजासर निवासी सत्यनारायण जोशी क्रांतिकारी को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

जोशी को नियुक्ति पर फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई, मांगीलाल सारण भींयासर, फलोदी के पूर्व उपप्रधान एवं सरपंच भोजासर पुनमचंद बाघाणी, समाजसेवी किसन सांखी, रामस्वरूप पंचारिया जोधपुर, कमलकिशोर शर्मा बीकानेर आदि ने हर्ष व्यक्त किया।