Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
हिन्दू राष्ट्र जागृति सभा ने जगाया हिन्दुओं में हिन्दू राष्ट्र स्थापना का स्फुल्लिंग - Sabguru News
होम Headlines हिन्दू राष्ट्र जागृति सभा ने जगाया हिन्दुओं में हिन्दू राष्ट्र स्थापना का स्फुल्लिंग

हिन्दू राष्ट्र जागृति सभा ने जगाया हिन्दुओं में हिन्दू राष्ट्र स्थापना का स्फुल्लिंग

0
हिन्दू राष्ट्र जागृति सभा ने जगाया हिन्दुओं में हिन्दू राष्ट्र स्थापना का स्फुल्लिंग


जयपुर।
चलचित्र, वेबसीरीज आदि के माध्यम से हिन्दुद्वेष फैलाने का षड्यंत्र रचा गया है, इसे रोकने के लिए भारत देश मेें भी ईशनिंदा विरोधी कानून की आवश्यकता है। हिन्दू देवताओं की खुलेआम खिल्ली उडाने वालों को कठोर दंड दिलाने के लिए ईशनिंदा विरोधी कानून की मांग करें।

हिन्दुओं को मुगलों का अत्याचारी इतिहास भूलने हेतु बाध्य कर उन्हें असहिष्णु कहा जा रहा है; परंतु इस कुप्रचार की बलि न चढते हुए सत्य इतिहास सिखाने के लिए सरकार से आग्रह करना चाहिए। किसान आंदोलन के नाम पर गणतंत्र दिवस की पार्श्वभूमि पर दिल्ली में हिंसाचार किया गया। इस आंदोलन में भी भारत विरोधी संगठन सम्मिलित थे यह अब सामने आ चुका है।

इसके विपरीत हिन्दू आंदोलन करते हैं, तो उनपर हिंसक पद्धती से कारवाई होती है। इस स्थिति में परिवर्तित करने तथा राष्ट्र एवं विश्वकल्याण के लिए हिन्दू राष्ट्र स्थापना की प्रतिज्ञा करें। यह विचार हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ चारुदत्त पिंगळे ने किया। वे हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा आयोजित ‘ऑनलाइन’ ‘हिन्दू राष्ट्र-जागृति सभा’ में बोल रहे थे।

सभा के प्रारंभ में शंखनाद किया गया। उसके उपरांत पिंगळे ने दीपप्रज्वलन किया। तत्पश्चात वेदमंत्रपठन हुआ। उसके उपरांत वक्ताओं के जाज्वल्यपूर्ण भाषण हुए। यह सभा ‘यू ट्यूब लाइव’ और ‘फेसबुक’ के माध्यम से 38250 से अधिक लोगों ने देखी।

इस सभा में सुदर्शन चैनल के सुरेश चव्हाण के ने कहा कि दिल्ली में हुआ किसान आंदोलन देशविरोधी कृत्य था। इससे बोध लेकर हिंदुओं को संगठित होना होगा। लव जिहाद, लैण्ड जिहाद जैसे जिहाद के कारण हिंदुओं पर हो रहे अन्याय के अनेक वीडियो मेरे पास प्रतिदिन आते हैं। हिंदुओं पर हो रहे ये अन्याय रोकने के लिए हिंदु राष्ट्र की आवश्यकता है। इस कारण हिंदु राष्ट्र का विचार सर्वत्र पहुंचाने की आवश्यकता है। हिंदुओं संगठित होकर संकल्प करो कि एक सेंटीमीटर भूमि भी अन्य धर्मियों को नही देंगे या एक भी बहन को लव जिहाद के कारण नहीं खोएंगे।

सनातन संस्था के अभय वर्तक ने कहा कि आज देश और धर्म संक्रमण अवस्था से गुजर रहा है। कोरोना के काल में यह दिखाई दिया कि पश्चिमी संस्कृति का अंधानुकरण कितना अवैज्ञानिक था और संपूर्ण संसार ने हाथ जोडकर नमस्कार करने की अभिवादन की पद्धति स्वीकारी। द्रष्टा संत तथा भविष्यवेत्ताओं के बताएनुसार आने वाले आपातकाल में शारीरिक क्षमता के साथ ही आत्मबल होना आवश्यक है। नित्य धर्माचरण से हममें आत्मबल निर्माण होता है। इसलिए दैनिक जीवन के कृत्य धर्मानुसार करें।

सभा में धर्मवीरों द्वारा दिखाए गए स्वरक्षा के प्रात्यक्षिक सभा का आकर्षण सिद्ध हुए। इस समय धर्मशिक्षा विषयक फ्लेक्स प्रदर्शनी भी दिखाई गई। सभा के अंत में हिन्दू राष्ट्र-स्थापना तथा हिन्दुओं की विविध मांगों के लिए प्रस्ताव पारित किए गए। इसे उपस्थित लोगों ने ‘ऑनलाइन अभिप्राय’ देकर समर्थन दिया।