Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पपला गुर्जर के छुपाए विदेशी हथियार हरियाणा में बरामद - Sabguru News
होम Rajasthan Alwar पपला गुर्जर के छुपाए विदेशी हथियार हरियाणा में बरामद

पपला गुर्जर के छुपाए विदेशी हथियार हरियाणा में बरामद

0
पपला गुर्जर के छुपाए विदेशी हथियार हरियाणा में बरामद

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के बहरोड़ थाना पुलिस ने आज एनसीआर के कुख्यात बदमाश पपला गुर्जर के हरियाणा में एक गांव में छुपाए विदेशी हथियार और अन्य असला बरामद किया है।

जयपुर के आईजी हवा सिंह घुमरिया ने बताया कि इसके साथ ही फरारी के दौरान उसका सहयोग करने वाले महिपाल गुर्जर को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

उन्होंने बताया कि पपला से पूछताछ के बाद हरियाणा में कसौली थाना क्षेत्र के एक गांव में दबिश देकर एक एके-47, दो विदेशी पिस्टल एवं 32 कारतूस बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में फरारी के दौरान उसकी मदद करने एवं आर्थिक सहयोग करने के आरोप में उसके मुख्य साथी महिपाल गुर्जर को भी गिरफ्तार किया गया है। पपला की फरारी के दौरान जिस जिस व्यक्ति ने इसका सहयोग किया उन सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

घुमरिया ने बताया कि फरारी के बाद पपला अधिकांश समय उत्तर प्रदेश के कई शहरों में रहा था। उसके बाद वह महाराष्ट्र चला गया जहां वह अपनी महिला मित्र के साथ रहने लगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। अब तक उसके 33 साथियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद फिर इसे अदालत में पेश किया जाएगा उसके बाद फिर पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

हरियाणा पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पपला गुर्जर हरियाणा का भी अपराधी है। इसलिए हरियाणा पुलिस भी इसको गिरफ्तार करेगी।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में कुछ बदमाश पपला गुर्जर को बहरोड थाने में गोलियां बरसाकर छुड़ा ले गए थे। देश के करीब 14 राज्यों के 250 छोटे बड़े शहरों में तलाश के बाद महाराष्ट्र के कोल्हापुर से राजस्थान पुलिस के एएसपी सिद्धान्त शर्मा एवं उनकी टीम ने पपला गुर्जर को गिरफ्तार किया था।