Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सिरोही बीजेपी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को श्रद्धा से किया याद - Sabguru News
होम Headlines सिरोही बीजेपी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को श्रद्धा से किया याद

सिरोही बीजेपी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को श्रद्धा से किया याद

0
सिरोही बीजेपी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को श्रद्धा से किया याद

सिरोही। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे समर्पण दिवस के रूप में मना कर कहा कि पंडितजी द्वारा जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के समग्र विकास की सोच सभी कार्यकर्ताओं को निचले तबके के उत्थान के लिए हमेशा प्रेरित करती है।

गुरुवार को सिरोही के भटियानी माताजी मंदिर प्रांगण में भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल की अगुवाई में शहर के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर पार्टी के युगपुरुष एवं प्रेरक व्यक्तित्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रदा से नमन कर याद किया।

इस मौके पर खंडेलवाल ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडितजी एक समावेशीत विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे जिसमें विभिन्न संस्कृतिया मिलकर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकें। संस्थापक सदस्य के तौर पर उपाध्याय ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर भारतीय जनसंघ की नींव रखने में अहम योगदान दिया।

पूर्व जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक पुरोहित कहां की पंडितजी सादगी, सरलता, अनुशासन के श्रेष्ठ उदाहरण थे उनकी प्रखर राष्ट्रवादी सोच और उत्कृष्ट संगठनकर्ता के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इसी प्रकार पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी ने कहा कि पंडितजी के विचारों एवं उनके पद चिन्हों पर कार्यकर्ताओं को चलने की सीख लेनी चाहिए, जिस विपरीत परिस्थितियों में संगठन को उन्होंने बड़े संघर्ष के बाद खड़ा किया है उसका आज पार्टी सत्ता में आने के बाद राष्ट्रहित को प्रधानता के रूप में भाजपा ने आगे बढ़ाया है।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंडितजी ने अखंड भारत की कल्पना की थी उन्होंने जीवन पर्यंत समाज के निर्धन- गरीब तबके के उत्थान के बारे में कार्य किया, उनका जीवन, विचार और मिशन हमें प्रेरणा देता है जिसे प्रत्येक कार्यकर्ता को ग्रहण करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाए। इस अवसर पर नगर मंडल महामंत्री महेंद्र माली, भरत माली, पार्षद गोपाल माली, गोविंद माली, माणकचंद सोनी, दाऊसिंह चौहान, नितिन रावत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।